एक्सप्लोरर

Tomato Theft: फिर टमाटर की चोरी, बोलेरो समेत लाखों के टमाटर उड़ा ले गए चोर 

Tomato Price: टमाटर की चोरी का एक और मामला सामने आया है. कुछ चोरों ने मिलकर एक किसान की बेलोरो समेत 2 लाख रुपये तक के टमाटर की चोरी कर डाली है. 

Tomato Price Update: टमाटर की कीमतें देश भर में रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुकी हैं. देश के ज्‍यादातर राज्‍यों में टमाटर की कीमतें 100 से 150 रुपये के आसपास हैं. ऐसे में टमाटर की चोरी की घटना रुक ही नहीं है. अब एक और टमाटर की चोरी का मामला सामने आया है. इस बार किसान के वाहन के साथ ही चोरों ने दो लाख रुपये का टमाटर चोरी कर ले गए. यह घटना शनिवार को बेंगलुरु में घटी. 

किसान के म‍हिंद्रा बोलोरो जीप के साथ चोरों ने 2 लाख रुपये का टमाटर गायब कर दिया. किसान की गाड़ी गलती से एक कार से टच हो गई और उसका शीश ब्रेक हो गया. इतने में ही चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया. मामूली हादसा मारपीट में बदल गया. इसके बाद चोर ड्राइवर और किसान को जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए. किसान और ड्राइवर को वहीं छोड़कर गाड़ी लेकर फरार हो गए. 

पुलिस ने जानकारी दी कि एक किसान अपने टमाटरों के साथ महिंद्रा बोलेरो जीप में चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर से कोलार बाजार ले जा रहा था. चोरी की घटना बेंगलुरु शहर के एपीएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई है. टमाटर की कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मारपीट के दौरान कार के मुआवजे के लिए 10 हजार रुपये की मांग की. विवाद बढ़ने के बाद एकांत जगह पर ले गए और वहीं छोड़कर भाग गए. 

कब हुई टमाटर की चोरी 

जब किसान और बेलोरो चालक वापस घटना स्‍थल पर पहुंचे तो पता चला कि उनका वाहन गायब है. किसान ने बताया कि इसमें दो लाख रुपये के टमाटर थे. किसान ने बताया कि बेलोरो में करीब 210 पेटी टमाटर थे. चोरी के तुरंत बाद, किसान और बोलेरो चालक तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन गए. ये घटना शनिवार की आधी रात के आसपास हुई और पुलिस फिलहाल अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. 

पुलिस ने किसानों को किया अलर्ट 

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 (चोरी) और 390 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं पुलिस ने पूरे राज्‍य के किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. 

ये भी पढ़ें 

चंदूभाई विरानी कौन हैं? किसान के बेटे ने शून्‍य से खड़ी कर दी 4000 करोड़ की कंपनी! जानें सफर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
Binance में बड़ा साइबर अटैक, हैकर्स ने उड़ाए 50,000 करोड़; अब आगे क्या?
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget