एक्सप्लोरर

चंदूभाई विरानी कौन हैं? किसान के बेटे ने शून्‍य से खड़ी कर दी 4000 करोड़ की कंपनी! जानें सफर 

गुजरात के एक किसान परिवार में जन्‍म लिए चंदूभाई विरानी ने कुछ ही सालों में हजारों करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी. आज ये बालाजी ब्रांड से नमकीन बेचते हैं. 

देश में कई ऐसे बिजनेस की शुरुआत हुई है, जो लोगों के लिए प्रेरणा रही है. आज हम एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं. एक किसान के बेटे ने कुछ ही सालों में हजारों करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी. इसने शून्‍य से शुरू करते हुए देशभर में अपने बिजनेस को फैलाया. इस सफल बिजनेस को खड़ा करने की उनकी यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है. उन्‍होंने अपने इस सफर में कई चुनौतियों का सामना किया है. 

गुजरात में किसान परिवार में चंदूभाई विरानी का जन्‍म हुआ था. 15 साल की उम्र में चंदूभाई और उनका परिवार ढुंडोराजी चले गए और अपने पिता की कमाई पर निर्भर रहे. चंदूभाई और उनके दो भाइयों को 20,000 रुपये दिए गए थे. इन पैसों का इस्तेमाल इन्‍होंने राजकोट में एग्रीकल्‍चर प्रोडक्‍ट और एग्रीकल्‍चर यंत्रों का बिजनेस शुरू करने के लिए किया, लेकिन दुर्भाग्य से वह व्यवसाय दो साल के भीतर खत्‍म हो गया. ऐसे में परिवार और आर्थिक संकट में फंस गया. 

एक हजार रुपये पर की नौकरी 

परिवार की व‍ित्तीय स्थिति खराब होने के कारण चंदूभाई ने अपने परिवार के लिए छोट- मोटी नौकरियां भी की. उन्‍होंने एस्ट्रोन सिनेमा के एक कैंटीन में काम किया और फटी सीटों की मरम्‍मत भी की, कंपनी के पोस्‍टर भी चिपकाने का काम किया. चंदूभाई ने सिनेमा थिएटर में स्नैक्स भी बेचे. कैंटीन में इन्‍हें काम करने के 1000 रुपये हर महीने मिलते थे.

चिप्‍स के साथ बिजनेस में एंट्री 

लोगों की मांग को समझने के बाद चंदूभाई ने एक बार फिर बिजनेस करने का जोखिम उठाया. इस बार तैयारी अच्‍छी थी, जिस कारण उन्‍हें सफलता मिली और उनकी जिंदगी बदल गई. उन्‍होंने अपने घर में ही एक अस्‍थायी शेड बनाया और 10 हजार रुपये के मामूली न‍िवेश के साथ चिप्‍स का बिजनेस शुरू किया. घर पर बने इस चिप्‍स को थिएटर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर अच्‍छा समर्थन मिला. इस सफलता के बाद चंदूभाई ने बड़ा रिस्‍क उठाया और 1989 में राजकोट के आजी जीआईडीसी में गुजरात की सबसे बड़ी आलू वेफर फैक्ट्री खोली. इसके लिए उन्‍होंने बैंक से 50 लाख रुपये तक का लोन उठाया. 

कंपनी की स्‍थापना 

अच्‍छा रिस्‍पांस मिलने के बाद चंदूभाई और उनके भाइयों ने 1992 में बालाजी वेफर्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की. इसकी शुरुआत देश भर में फैली चार सुविधाओं और 6.5 मिलियन किलोग्राम आलू और 10 मिलियन किलोग्राम नमकीन की दैनिक उत्पादन क्षमता के साथ हुई थी. 

बालाजी वेफर्स आज एक बड़ी कंपनी 

मौजूदा समय में चंदूभाई वियानी की बालाजी वेफर्स एक बड़ी कंपनी बन गई है, जो 5,000 व्यक्तियों को रोजगार दे रहा है. इसमें 50 प्रतिशत महिलाएं काम करती हैं. राजकोट और वलसाड में उनकी विनिर्माण इकाइयां काफी बढ़ गई है और उनकी संयुक्त क्षमता प्रति घंटे 3,400 किलोग्राम चिप्स का उत्पादन करती है. मौजूदा समय में यह करीब 4000 करोड़ की कंपनी बन चुकी है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार,  वलसाड का प्लांट एशिया के सबसे बड़े प्लांटों में से एक है. इस ब्रांड ने लगातार बढ़ोतरी की है, जो अब अपने बिजनेस को और आगे बढ़ा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Google Employees Highest Salary: कंपनी है कि कुबेर का खजाना? इन कर्मचारियों को 18 करोड़ रुपये तक की सैलरी देती है गूगल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget