एक्सप्लोरर

काबू नहीं हो रहा है महंगा टमाटर, सरकार ने भी खड़े किए हाथ

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने टमाटर के बढ़े दामों को लेकर कहा कि यह सप्लाई में कमी वाला मौसम है.

पिछले एक पखवाड़े से आसमान पर चढ़े टमाटर के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब सरकार ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने टमाटर के बढ़े दामों को लेकर कहा कि यह कमी वाला मौसम है. साथ ही इस मौसम में टमाटर जल्दी खराब होने की भी आशंका रहती है. आपूर्ति ठीक होते ही इसके दाम सामान्य हो जाएंगे.

मंत्रालय के रिकार्ड के मुताबिक ज्यादातर शहरों में टमाटर 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है. गुरुग्राम, गंगटोक, सिलीगुड़ी और रायपुर में टमाटर 70 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है, जबकि गोरखपुर, कोटा और दीमापुर में 80 रुपये के हिसाब से इसकी बिक्री हो रही है. मेट्रो शहरों में टमाटर 60 से 70 रुपये किलो बिक रहे हैं.  लॉकडाउन के बाद टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा था लेकिन अचानक यह 70-80 रुपये तक पहुंच गया है.

टमाटर उत्पादक राज्यों में भी दाम ऊंचे 

जहां टमाटर ज्यादा होता है वहां भी इसके दाम ज्यादा बढ़े हुए हैं. आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में यह 37 रुपये किलो बिक रहा है. चेन्नई में 40 रुपये किलो और बेंगलुरु में 46 रुपये किलो है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, जम्मू और कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश में टमाटर का उत्पादन कम होता है. टमाटर की सप्लाई के लिए बड़े उत्पादक राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है.

देश में सालाना लगभग एक करोड़ 97 लाख टन टमाटर का उत्पादन होता है, जबकि खपत लगभग एक करोड़ 15 लाख टन है. टमाटर की देखा-देखी कुछ और सब्जियों के दाम भी बढ़ गए है. इनमें सबसे ज्यादा महंगा आलू हो गया है. बाजार में आलू 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि इसके दाम 10 से 20 रुपये तक होते थे. बीन्स 80 रुपये, गोभी पचास रुपये और बैंगन साठ रुपये किलो बिक रहा है. अरबी और करेले में भी तेजी देखने को मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
Diwali Bonus 2026: दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget