एक्सप्लोरर

देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

इस साल दिवाली पर पटाखे खरीदना ग्राहकों काफी महंगा पड़ सकता है. कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी, सप्लाई में देरी और सुरक्षा जांच के कारण पटाखों के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ने की आशंका बताई जा रही है.

दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही पटाखों की खरीदारी की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन इस बार आतिशबाजी का शौक लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है. कच्चे माल की कीमतों में उछाल और पटाखा फैक्ट्रियों पर सख्ती के कारण इस साल पटाखों के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ने की आशंका है. इसका असर त्योहार के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है.

भारत में पटाखों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र तमिलनाडु का शिवकाशी है. यहां तैयार होने वाले पटाखों की आपूर्ति देश के कई हिस्सों में होती है. इस बार उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की कीमतों में बढ़ोतरी से निर्माताओं की लागत बढ़ गई है. पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों के मुताबिक, सल्फर की कीमत एक समय 75 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 140 रुपये तक पहुंच गई थी. बाद में इसमें कुछ गिरावट आई और कीमत करीब 100 रुपये प्रति किलो रह गई. इसके अलावा एल्युमिनियम, सोडियम नाइट्रेट और अन्य जरूरी सामग्री भी लगभग 30 फीसदी महंगी हुई हैं.

सप्लाई में देरी का भी असर

पटाखा निर्माताओं के सामने सिर्फ महंगे कच्चे माल की समस्या नहीं है. खाड़ी क्षेत्र में शिपिंग से जुड़ी बाधाओं के कारण सल्फर और चिपकाने वाले पदार्थों की आपूर्ति में भी देरी हुई है. सामान पहुंचने में अधिक समय लगने से उत्पादन खर्च बढ़ रहा है. कारोबारियों का अनुमान है कि इन वजहों से पटाखे बनाने की लागत में करीब 15 फीसदी तक इजाफा हो सकता है.

सुरक्षा जांच के कारण उत्पादन पर दबाव

प्रशासन ने पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियमों की जांच तेजी से शुरु कर दी है. पिछले 10 महीनों में 24 हादसों में 41 लोगों की मौत और 39 लोगों के घायल होने के बाद 700 से अधिक इकाइयों का निरीक्षण सामने आया है. अधिकारियों का कहना है कि खतरनाक सामग्री से जुड़े कारोबार में सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है.

इन पटाखों के लिए चुकाने पड़ सकते हैं ज्यादा पैसे

अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बाजार में 10 बड़े अनार के पैकेट की कीमत करीब 55 रुपये, 10 स्पेशल ग्राउंड स्पिनर की कीमत 80 रुपये और पांच दो-आवाज वाले रॉकेट की कीमत 70 रुपये बताई गई थी. त्योहार के दौरान मांग बढ़ने पर कीमतें और ऊपर जा सकती हैं. कारोबारियों के अनुसार, बढ़ी हुई लागत के चलते इस बार ग्राहकों को पटाखे खरीदने के लिए ज्यादा बजट रखना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना

यह भी देखें- 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget