एक्सप्लोरर

Tomato Price: अच्छी खबर ! दो हफ्तों में टमाटर के दामों में आएगी कमी, फूड सेक्रेटरी ने जताई उम्मीद-ये है वजह

Tomato Price in India: देश में टमाटर के दामों में आ रही तेजी को लेकर केंद्र सरकार सतर्क है और कीमतों पर नजर बनाए है. सरकार के मुताबिक प्राकृतिक कारणों से टमाटर के दाम बढ़े हैं पर जल्द इनमें कमी आएगी.

Tomato Price: देश में टमाटर के दाम इस समय रिकॉर्ड स्तरों पर आए हुए हैं. देश में कुछ राज्यों में टमाटर 80-100 रुपये प्रति किलो या इससे ऊपर के दामों पर मिल रहा है. सरकार ने भी इसके ऊपर नजर रखी हुई है और प्राकृतिक कारणों से भाव में आ रही तेजी को लेकर बयान दिया है.

केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने दिया भरोसा
केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में अगले दो सप्ताह में टमाटर की रिटेल कीमतें स्थिर होनी चाहिए. वहां बारिश की वजह से फसल को भारी नुकसान पहुंचने से कीमतों में भारी इजाफा हुआ है.

दिल्ली में टमाटर के दाम स्थिर पर दक्षिणी राज्यों में ज्यादा
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा रखे जाने वाले आंकड़ों के मुताबिक कई स्थानों पर टमाटर की रिटेल कीमतें 50 से 106 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रही हैं. यही स्थिति महाराष्ट्र में भी है. आंकड़ों में बताया गया है कि दिल्ली में टमाटर 40 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है. दिल्ली को छोड़कर, अन्य महानगरों में रिटेल कीमतें दो जून को उच्चस्तर पर थीं. मुंबई और कोलकाता में बृहस्पतिवार को टमाटर 77 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 60 रुपये प्रति किलो के भाव बेचा गया.

दो सप्ताह में दक्षिणी राज्यों में टमाटर की कीमतें स्थिर होंगी-खाद्य सचिव
पांडेय ने संवाददाताओं से कहा, "दिल्ली में टमाटर की कीमतें स्थिर हैं. दक्षिणी भारत में स्थानीय बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान की वजह से टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं." उन्होंने कहा कि टमाटर का वास्तविक उत्पादन और आवक अधिक है. उत्पादन पक्ष में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यों के साथ इस मामले पर चर्चा की है.

प्याज पर भी दिया बयान
उन्होंने कहा कि टमाटर की कीमतें अगले दो हफ्तों में स्थिर हो जानी चाहिए. सचिव ने यह भी बताया कि प्याज का उत्पादन और खरीद भी पिछले साल से ज्यादा है. उन्होंने कहा, "हमने रबी सीजन से अब तक 52,000 टन की खरीद की है, जो पिछले साल के 30,000 टन से कहीं ज्यादा है."

ये भी पढ़ें

Crude Oil: जल्द देश में घट सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम, OPEC देशों का कच्चे तेल पर नया फैसला करेगा मदद

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए आज कोई राहत मिली या बढ़ गए दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget