एक्सप्लोरर

Crude Oil: देश में जल्द घट सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम, OPEC देशों का कच्चे तेल पर नया फैसला करेगा मदद

OPEC Decision on Crude Oil: ओपेक देशों के फैसले से विश्व में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ेगी और इसका असर क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के रूप में सामने आएगा. जानिए आखिर ओपेक देशों ने क्या नया फैसला लिया है.

OPEC Decision: तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस समेत सहयोगी देश जुलाई और अगस्त में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 6,48,000 बैरल प्रतिदिन करेंगे. माना जा रहा है कि इससे वैश्विक कच्चे तेल के दाम में गिरावट आएगी और अमेरिका, भारत समेत कई देशों में पेट्रोल डीजल के दाम घटेंगे. ओपेक देशों के इस कदम से फ्यूल के ऊंचे दाम और उसके असर से बढ़ती महंगाई का असर झेल रही वैश्विक अर्थव्यवस्था को कुछ राहत मिलेगी.

भारत में कैसे सस्ते हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम
ओपेक देशों के फैसले से विश्व में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ेगी और इसका असर क्रूड ऑयल की कीमतें कम होने के रूप में सामने आएगा. कच्चा तेल सस्ता होगा तो निश्चित तौर पर भारत समेत कई देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम नीचे आएंगे. भारत की क्रूड बास्केट के दाम में कटौती आने से देश में फ्यूल सस्ता होगा. 

कितना होगा जुलाई-अगस्त से क्रूड प्रोडक्शन
ओपेक और सहयोगी देशों (ओपेक प्लस) का फैसला महामारी के दौरान की गयी कटौती को तेजी से बहाल करने में मददगार होगा. ओपेक ग्रुप 2020 से उत्पादन में कटौती को धीरे-धीरे बहाल करने के लिये हर महीने प्रति दिन 4,32,000 बैरल का उत्पादन कर रहा था. इसे बढ़ाकर 6,48,000 बैरल प्रतिदिन करने का फैसला ले लिया गया है. 

ओपेक, सहयोगी देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने पर सहमत- जानिए असर
ओपेक, सहयोगी देशों ने उत्पादन में तेजी से बढ़ोतरी का फैसला ऐसे समय किया गया है जब कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण अमेरिका में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. अमेरिका में कच्चे तेल की कीमत में इस साल की शुरुआत से अबतक 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

हालांकि, शुरू में ओपेक के प्रमुख देश सऊदी अरब ने पश्चिमी देशों के ऑयल सप्लाई बढ़ाने के आग्रह का विरोध किया था. यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के चलते कच्चे तेल उत्पादन में कमी आयी है. इस कमी को पूरा करने के लिये ओपेक और सहयोगी देशों से सप्लाई बढ़ाने को कहा गया था. ऐसी आशंका है कि फ्यूल के ऊंचे दाम से महामारी से उबर रही ग्लोबल इकोनॉमी में पुनरुद्धार की गति धीमी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए आज कोई राहत मिली या बढ़ गए दाम

Indian Railway Rules: रेलवे काउंटर से टिकट खरीदने के बाद कराना है रद्द, फॉलो करें यह स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके किचन में भी है Everest का जीरा? अलर्ट जारी, तुरंत चेक करें ये बैच नंबर
क्या आपके किचन में भी है Everest का जीरा? अलर्ट जारी, तुरंत चेक करें ये बैच नंबर
खाते में जमा थे 2.47 करोड़ कैश, Income Tax ने पकड़ा, फिर कैसे कोर्ट में जीता दवा कारोबारी
खाते में जमा थे 2.47 करोड़ कैश, Income Tax ने पकड़ा, फिर कैसे कोर्ट में जीता दवा कारोबारी
Gym जाने वाले जरा ध्यान दें, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स वाली कंपनियों का इलाज करेगा FDA
Gym जाने वाले जरा ध्यान दें, प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स वाली कंपनियों का इलाज करेगा FDA
महंगी होगी CNG और PNG! सरकार ने बढ़ा दी प्राकृतिक गैस की कीमतें
महंगी होगी CNG और PNG! सरकार ने बढ़ा दी प्राकृतिक गैस की कीमतें

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget