एक्सप्लोरर

Farming Business: मशरूम की खेती से हर महीने लाखों की कमाई, बिहार के इस किसान ने दिखाई सफलता की राह

Success Story: खेती से दूर भाग रहे किसानों के लिए राजकुमार की सफलता एक शानदार उदाहरण है. इससे हमें पता चलता है कि कैसे नए प्रयोग करके किसान सफलता को अपने गले लगा सकते हैं.

Success Story: मशरूम को ग्रामीण इलाकों में अनोखे नामों से जाना जाता है. इसके बारे में कई ऐसी कहानियां हैं, जो लोगों ने जानकारी के अभाव में बना दी थीं. ऐसे लोग इससे दूर भागते थे. मगर, बिहार के एक किसान ने इसी मशरूम को अपनाकर सफलता की ऐसी कहानी लिख दी, जो आज कई किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है. बिहार के पूर्णिया के किसान राजकुमार यादव ने अपने आइडिया पर मेहनत से काम करके इसे लाखों रुपये कमाने का जरिया बना लिया. राजकुमार कई वैरायटी की मशरूम उगाते हैं. वो इससे काफी मुनाफा भी कमा रहे हैं. आइए उनकी सफलता की कहानी पर एक नजर डालते हैं.  

मशरूम को लेकर बढ़ी जागरूकता से पहुंचा फायदा 

मशरूम के गुणों को लेकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ सालों से जागरूकता आई है. अब यह लोगों की थाली में एक पौष्टिक सब्जी के तौर पर अपनी जगह बना चुका है. राजकुमार को यह आइडिया मुंबई से आया. वह काफी समय से मशरूम की खेती की इच्छा रखते थे. मगर, जानकारी के अभाव में इसे शुरू नहीं कर पा रहे थे. फिर उन्होंने मुंबई से इस बारे में जानकारी जुटाई. सारी बारीकियां समझ लेने के बाद उन्होंने इस खेती में हाथ डाला. आज वह और उनका मशरूम पूरे पूर्णिया में फेमस हो चुका है. 

6 वैरायटी के मशरूम, 2000 रुपये तक कीमत 

राजकुमार लगभग 6 वैरायटी के मशरूम का उत्पादन फिलहाल कर रहे हैं. इससे उन्हें आसानी से 1 लाख रुपये से ज्यादा की हर महीने कमाई हो जाती है. उन्होंने गुणवत्ता को अपना मंत्र बनाया हुआ है. वह कभी भी इससे समझौता नहीं करते. यही वजह है कि उनके पास आर्डर की कोई कमी नहीं है. उनके मशरूम की डिमांड बढ़ती ही जा रही है. उनके यहां ओस्टर, पिंक, बटर, काजू, यलो और ब्लैक किस्म की मशरूम उपलब्ध होती है. इनकी कीमत 200 से 2000 रुपये प्रति किलोग्राम तक है. 

गलियों में घूम-घूम कर बेचा मशरूम 

अपनी मेहनत को लोगों की थाली तक पहुंचाने के लिए राजकुमार ने कठिन परिश्रम किया. उन्होंने बाइक से गलियों में घूम-घूम कर इसका प्रचार किया. साथ ही वह खुद ही होम डिलिवरी करने चले जाते हैं. एक कॉल पर वह ताजा मशरूम आपके घर पहुंचा देते हैं. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Jobs in India: देश में बढ़ेगी 3 लाख से ज्यादा इंजीनियरों की डिमांड, नौकरियों में इन सेक्टरों का रहेगा बोलबाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
100 नए शहर, स्कूल, अस्पताल और हजारों हाईवे, 10 परिवारों की दौलत मिलाकर देश में क्या-क्या बन सकता है?
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
देश की टॉप 500 कंपनियों में सिर्फ 9 फीमेल CEO और 25 MD, बोर्ड में भी महिलाओं की हिस्सेदारी कम
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget