एक्सप्लोरर

Stocks in Focus: डीजल-पेट्रोल के दाम कम होने के बाद इन शेयरों के भाव पर होगा असर!

Petrol Diesel Prices Reduced: केंद्र सरकार ने करीब ढाई साल के अंतराल के बाद पहली डीजल-पेट्रोल के भाव में कटौती का ऐलान किया है. इसका असर कई शेयरों पर हो सकता है...

केंद्र सरकार ने लगभग ढाई साल के बाद गुरुवार को पहली बार डीजल-पेट्रोल के दाम को कम करने का ऐलान किया. डीजल-पेट्रोल के दाम इस बार 2-2 रुपये प्रति लीटर कम किए गए हैं. इसका फायदा लोगों को शुक्रवार यानी आज सुबह 6 बजे से मिलने लगा है. एक दिन पहले देर शाम हुए इस ऐलान का असर आज सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार में भी दिख सकता है.

इन सेक्टरों के शेयर कर सकते हैं रिएक्ट

ईंधन के दाम में बदलाव के बाद कुछ खास सेक्टरों के शेयर आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले हैं. उदाहरण के लिए तेल विपणन करने वाली कंपनियों, तेल-गैस की खोज करने वाली कंपनियों समेत टायर, लॉजिस्टिक्स, पेंट जैसे सेक्टरों के शेयरों के भाव पर इस फैसले का असर हो सकता है. इससे कुछ ही दिन पहले एलपीजी सिलेंडर को भी सस्ता किया गया था.

ऑयल एंड गैस स्टॉक पर असर

तेल सेक्टर में देखें तो बाजार में प्रमुख शेयर हैं- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम. ये तीनों सरकारी कंपनियां हैं, जो देश में डीजल, पेट्रोल और एलपीजी आदि की खुदरा बिक्री करती हैं. डीजल-पेट्रोल आदि के दाम में बदलाव का निर्णय यही कंपनियां करती हैं. खुदरा भाव कम होने से इन कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है, जिसके कारण शेयरों पर प्रेशर दिख सकता है. ओएनजीसी और ऑयल इंडिया जैसी ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन कंपनियों के शेयरों को भी दबाव का सामना करना पड़ सकता है.

एविएशन स्टॉक की उम्मीदें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उच्च स्तर की तुलना में नरमी आई है. इसके चलते विमानन ईंधन यानी एटीएफ के भाव नरम हुए हैं. आने वाले दिनों में एटीएफ की दरों में और कटौती की संभावनाएं बन रही हैं. इससे एविएशन स्टॉक को फायदा हो सकता है. एविएशन सेक्टर में स्पाइसजेट, इंटर ग्लोब एविएशन प्रमुख शेयर हैं.

इनके भाव में भी हो सकता है बदलाव

डीजल-पेट्रोल की कीमतों का असर व्यापक होता है. डीजल माल ढोने वाले भारी वाहनों के लिए प्रमुख ईंधन है. इसके भाव में कमी आने का मतलब है मालवाहक कंपनियों की लागत में कमी आना. इससे एफएमसीजी समेत कई सेक्टर सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं. लॉजिस्टिक्स और एफएमसीजी के अलावा पेंट और टायर कंपनियों के शेयर भी पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव की खबर पर रिएक्ट कर सकते हैं. इन सेक्टरों के प्रमुख शेयरों में एमआरएफ, सिएट, जेके टायर, एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स, कैस्ट्रॉल इंडिया, डाबर, हिंदुस्तान यूनिलीवर आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि शेयरों में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले मिला तोहफा, चेक करें अपने शहर में डीजल-पेट्रोल की नई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget