एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Prices Reduced: चुनाव से पहले मिला तोहफा, चेक करें अपने शहर में डीजल-पेट्रोल की नई कीमतें

Latest Diesel Petrol Prices: डीजल-पेट्रोल की कीमतों में यह कटौती करीब ढाई साल बाद पहली बार की गई है. यह कटौती ऐसे समय हुई है, जब कभी भी लोकसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है...

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. करीब ढाई साल के अंतराल के बाद वहली बार डीजल और पेट्रोल के दाम में ये कटौती हुई है. केंद्र सरकार ने गुरुवार देर शाम इस राहत का ऐलान किया, जिसका लाभ पूरे देश में लोगों को आज से मिलने लगा है.

पेट्रोलियम मंत्रालय का अपडेट

तेल मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कमी का फैसला लिया गया है. मंत्रालय ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने डीजल-पेट्रोल के दाम में बदलाव की सूचना दी है. इसका लाभ लोगों को 15 मार्च शुक्रवार की सुबह 6 बजे से मिलने लगेगा. इस फैसले से देश में उपभोक्ताओं की धारणा में सुधार होगा. साथ ही डीजल पर चलने वाले 58 लाख भारी वाहनों, 6 करोड़ कारों और 27 करोड़ दो-पहिया वाहनों को चलाने के खर्च में कमी आएगी.

Oil Marketing Companies (OMCs) have informed that they have revised Petrol and Diesel Prices across the country. New prices would be effective from 15th March 2024, 06:00 AM.

Reduction in petrol and diesel prices will boost consumer spending and reduce operating costs for over… pic.twitter.com/FlUSdtg2Vi

— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 14, 2024

">

नवंबर 2021 में हुई थी आखिरी कटौती

ईंधन के दाम में यह कटौती करीब ढाई साल के अंतराल में पहली बार हुई है. इससे पहले डीजल और पेट्रोल के दाम में आखिरी कटौती नवंबर 2021 में हुई थी,जब पूरे देश में इनकी कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं. ताजी कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल अब 96.72 रुपये से सस्ता होकर 94.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वहीं डीजल का भाव 89.62 रुपये से कम होकर 87.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

प्रमुख शहरों में डीजल-पेट्रोल की नई कीमतें (रुपये प्रति लीटर में):

शहर पेट्रोल की पुरानी कीमत पेट्रोल की नई कीमत डीजल की पुरानी कीमत डीजल की नई कीमत
दिल्ली 96.72 94.72 89.62 87.62
मुंबई 106.31 104.21 94.27 92.15
कोलकाता 106.03 103.94 92.76 90.76
चेन्नई 102.63 100.75 94.24 92.34

केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी को दिया श्रेय

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल कंपनियों के द्वारा ईंधन के दाम में कटौती के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रेय दिया. केंद्रीय मंत्री ने लिखा- पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. उन्होंने पोस्ट में ये भी बताया कि कैसे दुनिया के अन्य देशों में जब डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे, भारत में दाम न सिर्फ बढ़े, बल्कि कम भी हुए.

पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹2 रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखण्ड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश क्रेता कौन हुआ?
नव-धर्म… https://t.co/WFqoTFnntd pic.twitter.com/vOh9QcY26C

— Hardeep Singh Puri (मोदी का परिवार) (@HardeepSPuri) March 14, 2024

">

इस राज्य में लोगों को दोहरा फायदा

राजस्थान के लोगों को इस बार डबल राहत मिली है. जहां एक ओर केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल के भाव को कम किया है, वहीं राज्य सरकार ने भी लोगों को महंगे डीजल-पेट्रोल से राहत देने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर वैट में 2-2 फीसदी की कमी पर मुहर लगा दी है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में पेट्रोल पंपों के संचालक वैट में कमी की मांग करते हुए इसी सप्ताह की शुरुआत में हड़ताल पर गए थे. हड़ताल के बाद राज्य सरकार ने वैट कम करने का आश्वासन दिया था.

अगले महीने हो सकते हैं चुनाव

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की उम्मीद लंबे समय से की जा रही थी. जब-जब राज्यों में विधानसभा चुनावों की बारी आती थी, लोग डीजल-पेट्रोल पर राहत मिलने की उम्मीद लगाने लगते थे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 2 साल के दौरान कई बार भारी गिरावट आई और उस कारण भी लोगों को राहत की उम्मीद लगी. हालांकि हर बार लोगों को निराशा ही हाथ लगी. अभी दाम ऐसे समय कम किए गए हैं, जब कभी भी लोकसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है. उससे पहले अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: इस राज्य ने दिया डबल गिफ्ट, DA में हुई वृद्धि और ईंधन पर कम हुआ वैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget