एक्सप्लोरर

इन 5 फैक्टर से तय होगा इस हफ्ते कैसा रहने वाला है शेयर बाजार का हाल, क्या होगी उसकी दिशा

विदेश संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. बीते हफ्ते की बात करे तो एफआईआई ने 15,925 करोड़ वैल्यू के शेयर खरीदे.

Stock Market: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. हालांकि, बाजार के इस बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक वार्ता पर सहमति और यूक्रेन-रूस के बीच वॉर प्रिजनर्स की अदला-बदली पर बनी सहमति थी. ऐसे माना जा रहा है कि इसका बाजार पर पॉजिटिव असर देखने को मिला. इसके अलावा, क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार खरीदारी और भारतीय बाजार को तेजी से ऊपर उठने में मदद की. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि 19 मई से शुरू हो रहे नए कारोबारी हफ्ते में बाजार का कैसा रुख रहने वाला है?

1- Q3 के जारी होने वाले नतीजे

19 मई से मार्च तिमाही के नतीजे जारी होने शुरू हो जाएंगे और करीब सात सौ से ज्यादा कंपनियां अपने तिमाही नतीजों का एलान करेंगी. जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं, उनमें- इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी, सन फार्मास्युटिकल्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और निफ्टी 50 है.

2-क्रूड ऑयल के दाम

क्रूड ऑयल के ऊपर लगातार नजर रखी जा रही है. इसकी वजह ये है कि भारत जैसे आयातक देशों के लिए काम दाम उसकी इकॉनोमी के लिए काफी बेहतर है. इसके अलावा, चीन और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव खत्म होने से इसमें और आगे कमी आने की उम्मीद है. 

3- ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा

वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक आंकड़ों का भी बाजार के ऊपर काफी कुछ असर रहनेवाला है. कई देशों की तरफ से जारी किए जाने वाले पीएमआई के डेटा पर नजर रहेगी, साथ ही चीन के आर्थिक आंकड़े और यूरोजोन व जापान की महंगाई दर भी बाजार के रूख को तय करने में अहम फैक्टर साबित हो सकते हैं.

4-ट्रेड एग्रीमेंट

राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा कि वे आने वाले हफ्तों में अमेरिका के व्यापारिक साझीदार देशों के साथ बातचीत के बाद नए टैरिफ दरों का एलान करेंगे. इसके साथ ही, विश्व की दो आर्थिक महाशक्ति अमेरिका और चीन के बीच जेनेवा में हुए व्यापार समझौते के बाद तनाव में कमी आयी है. इसकी वजह से भी ग्लोबल बाजार में निवेशकों के मन में विश्वास पैदा हुआ है.

5-विदेश निवेशकों का रुख

विदेश संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. बीते हफ्ते की बात करे तो एफआईआई ने 15,925 करोड़ वैल्यू के शेयर खरीदे. इसकी वजह से मई में 23,783 करोड़ रुपये तक की कुल खरीदारी हो चुकी है. भारत की जीडीपी ग्रोथ छह फीसदी से ऊपर है और ये दुनिया की ससे बढ़ती इकोनॉमी के तौर पर बना हुआ है. निवेशकों को लुभाने में ये फैक्टर बड़ा काम करेगा. इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव में कमी भी एक अहम फैक्टर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: पाक-तुर्किए के बाद भारत ने बांग्लादेश को बताई औकात तो पाकिस्तान के आगे दुम हिलाने लगी यूनुस सरकार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget