एक्सप्लोरर

IPO Launch: अगले हफ्ते लॉन्च होने जा रहे इन पांच कंपनियों के आईपीओ, जानिए पूरी डिटेल्स

पांच बड़ी कंपनियां अपना आईपीओ (Initial Public Offering) लेकर आ रही हैं. निवेशकों की नजर इस पर टिकी हुई है कि कहां निवेश कर मुनाफे का सौदा किया जा सकता है.

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अगला हफ्ता खास रहने वाला है. पांच बड़ी कंपनियां अपना आईपीओ (Initial Public Offering) लेकर आ रही हैं. निवेशकों की नजर इस पर टिकी हुई है कि कहां निवेश कर मुनाफे का सौदा किया जा सकता है. इनमें मंगल इलेक्ट्रिक, जेम एरोमैटिक्स, विक्रम सोलर, श्रीजी शॉपिंग ग्लोबल और पटेल रिटेल शामिल हैं.

1. मंगल इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज

मंगल इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज का आईपीओ 20 अगस्त से 22 अगस्त तक खुला रहेगा. इसकी प्राइस बैंड 533 रुपये से 561 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. कंपनी करीब 7.1 लाख शेयर जारी करेगी, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 400 करोड़ रुपये होगी.

2. जेम एरोमैटिक्स

जेम एरोमैटिक्स 5.4 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी, जिनकी कुल कीमत 451 करोड़ रुपये है. यह आईपीओ 19 अगस्त से 21 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. शेयर की प्राइस बैंड 309 रुपये से 325 रुपये प्रति शेयर हो सकती है.

3. विक्रम सोलर

विक्रम सोलर का पहला आईपीओ भी इसी हफ्ते लॉन्च होगा. यह 1500 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा और कंपनी कुल 2079.37 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है. इसका सब्सक्रिप्शन 19 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा, जबकि शेयर आवंटन 22 अगस्त को तय किया जा सकता है. इसकी प्राइस बैंड 315 रुपये से 332 रुपये प्रति शेयर रहने की उम्मीद है.

4. श्रीजी शॉपिंग ग्लोबल

श्रीजी शॉपिंग ग्लोबल का आईपीओ 19 अगस्त से 21 अगस्त तक खुलेगा. कंपनी की योजना इसके जरिए 410.71 करोड़ रुपये जुटाने की है. यह पूरी तरह से फ्रेश शेयर इश्यू होगा. इसकी प्राइस बैंड 240 रुपये से 252 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 26 अगस्त से होगी, जबकि शेयर आवंटन 22 अगस्त को हो सकता है.

5. पटेल रिटेल

पटेल रिटेल का आईपीओ 19 अगस्त से 21 अगस्त तक खुला रहेगा. इसके तहत 8.5 लाख फ्रेश शेयर जारी होंगे, जबकि करीब 1 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे. शेयर आवंटन 22 अगस्त को होगा.

ये भी पढ़ें: पुतिन से ट्रंप की मुलाकात में भले ही न निकले नतीजे, लेकिन भारत के लिए गुड न्यूज़ के मिले संकेत!

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget