एक्सप्लोरर

Business Cycle Fund: बाजार में ग्रोथ हो या मंदी, हर हिसाब में बेहतरीन रिटर्न देते हैं बिजनेस साइकिल फंड!

Best Business Cycle Funds: हम आपको आज बिजनेस साइकिल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं. निवेश करने से पहले आपको ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए...

आम तौर पर किसी बिजनेस साइकिल में ग्रोथ, मंदी और रिकवरी तीनों दौर शामिल होते हैं. हर दौर किसी न किसी खास सेक्टर को प्रभावित करता है. ग्रोथ के फेज में कंपनियां विस्तार की योजनाएं बनाती हैं और इस दौर में नौकरी के अवसर बहुत अधिक होते हैं. उपभोक्ता विभिन्न वस्तुओं पर पैसा खर्च करते हैं. इसके उलट, मंदी के चरण में उपभोक्ता और व्यवसाय दोनों घबरा जाते हैं, जिससे खर्च में कमी आती है, फैक्ट्रियां बंद होने लगती हैं, लागत में कटौती की जाती है और छंटनी का दौर दिखने लगता है.

ऐसे काम करते हैं बिजनेस साइकिल फंड

अगर आप बाजार में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन बाजार के विभिन्न साइकिल के उतार-चढ़ाव से बचाव चाहते हैं, तो ऐसे में बिजनेस साइकिल फंड आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं. बिजनेस साइकिल फंड ग्रोथ, मंदी, रिकवरी बाजार के हर फेज में काम करते हैं और निवेशकों को अच्छी कमाई कराते हैं. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड एक ऐसा ही फंड है, जिसने लगातार परफॉर्म किया है.

इस बिजनेस साइकिल फंड ने दिखाया दम

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड एक इक्विटी ओरिएंटेड ऑफर है, जिसमें फंड इकनॉमिक साइकिल के विभिन्न चरणों के आधार पर कंपनियों में निवेश करता रहता है. इस अवधारणा को बिजनेस साइकिल आधारित निवेश के रूप में जाना जाता है. ऐसे फंड में, फंड मैनेजर इकोनॉमिक साइकिल के किसी खास फेज में पैदा होने वाले अवसरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों और शेयरों में आवंटन का निर्णय लेता है.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बिजनेस साइकिल फंड इस थीम पर आधारित सबसे शुरुआती ऑफर्स में से एक है. अपने तीन साल के ट्रैक रिकॉर्ड में, इसके फंड मैनेजर, अनीश तवाकले, ललित कुमार और मनीष बंथिया ने कई बार सेक्टोरल फैसले लिए हैं, जिन्होंने फंड के लिए बहुत अच्छा काम किया है. फंड में विदेशी प्रतिभूतियों में भी निवेश की सुविधा है.

3 साल में लगभग डबल हुआ पैसा

इस फंड को देखें तो अगर किसी निवेशक ने इसकी शुरुआत (18-जनवरी-2021) के समय 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो 01 जनवरी 2024 तक उस निवेश का मूल्य 1.93 लाख रुपये हो जाता, यानी यह 24.96 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न दर्शाता है. योजना के बेंचमार्क में समान निवेश से 1.66 लाख रुपये हुआ यानी केवल 12.59 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न मिला है.

कैटेगरी के औसत से बेहतर रिटर्न

एसआईपी की बात करें तो शुरुआत से हर महीने 10 हजार रुपये लगाने पर अब तक निवेशक 3.60 लाख रुपये का निवेश करता. 1 जनवरी, 2024 तक उस निवेश का मूल्य बढ़कर 5.23 लाख रुपये हो जाता, यानी 26.84 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न मिलता. पिछले एक साल में फंड ने अपने बेंचमार्क 27 फीसदी की तुलना में 32.86 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस अवधि में बिजनेस साइकिल कैटेगरी का औसत रिटर्न 29.64 फीसदी रहा है. इस दौरान अन्य फंडों की बात करें तो एचडीएफसी बिजनेस साइकिल, एक्सिस बिजनेस साइकिल, कोटक बिजनेस साइकिल आदि का रिटर्न 30 फीसदी से कम ही रहा है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 10 हजार की मंथली एसआईपी पर 5 साल में मिल गए 18 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांग लिए 96000 करोड़ रुपये, आखिर एकाएक क्यों पड़ गई इतने पैसों की जरूरत?
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
New LPG Connection: मिनटों में मिलेगा नया गैस कनेक्शन, जानें कैसे सुपरफास्ट होगी सिलेंडर की डिलीवरी
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
सरकार ने संसद में बताया बैंक फ्रॉड का डरावना सच, 5 साल में डूबे 1.42 लाख करोड़, कितनी हुई रिकवरी?
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

वीडियोज

Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget