एक्सप्लोरर

Mutual Funds: लार्ज कैप के इन 7 म्यूचुअल फंडों ने निवेशकों को दिया बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न

Top Large Cap Funds: मुख्य रूप से लार्ज कैप शेयरों में निवेश करने वाले इन म्यूचुअल फंडों ने बीते 1 साल के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ा है...

म्यूचुअल फंड के इन्वेस्टर पैसे लगाने से पहले ये चेक करते हैं कि संबंधित फंड ने कैसा रिटर्न दिया है. यह जरूरी भी है क्योंकि कोई भी इंसान अच्छे रिटर्न की चाह में ही अपने पैसे को कहीं निवेश करता है. वहीं दूसरी शर्त निवेश की सुरक्षा की होती है. इस मामले में लार्ज कैप फंड निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प साबित होते हैं, क्योंकि इन फंडों में अच्छा रिटर्न तो मिलता है, साथ ही रिस्क भी तुलनात्मक तौर पर कम होता है.

इन्हें कहते हैं लार्ज कैप फंड

लार्ज कैप फंड वैसे म्यूचुअल फंडों को कहते हैं, जो अपनी एसेट में से कम से कम 80 फीसदी हिस्सा लार्ज कैप के शेयरों में निवेश करते हैं. लार्ज कैप के शेयर अमूमन अपने सेक्टरों में सबसे बड़े होते हैं और उनका दशकों पुराना बिजनेस होता है. इस कारण लार्ज कैप शेयरों के भाव में कम उथल-पुथल देखी जाती है. चूंकि लार्ज कैप फंडों का रिटर्न ऐसे शेयरों में होता है, उनका रिटर्न कम वोलेटिलिटी के साथ स्थिर रहता है.

बेंचमार्क से इतना बेहतर रिटर्न

इस कैटेगरी के फंडों में देखें तो कइयों ने अपने निवेशकों को बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न दिया है. पिछले एक साल के दौरान लार्ज कैप कैटेगरी के म्यूचुअल फंडों ने निवेशकों को 40 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने में कामयाबी हासिल की है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है. लार्ज कैप कैटेगरी के टॉप-7 फंडों ने तो 1 साल के दौरान 30-30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है.

लार्ज कैप कैटेगरी के टॉप-7 फंड और उनके रिटर्न:

लार्ज कैप म्यूचुअल फंड 1 साल का रिटर्न
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड 41.54 फीसदी
इनवेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड 37.59 फीसदी
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लू चिप फंड 37.38 फीसदी
बड़ौदा बीएनपी पारिबा लार्ज कैप फंड 37.17 फीसदी
एचडीएफसी टॉप 100 फंड 35.08 फीसदी
टाटा लार्ज कैप फंड 32.43 फीसदी
एडलवाइस लार्ज कैप फंड 31.68 फीसदी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट/म्यूचुअल फंडों में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अगले पांच दिन इन नामी शेयरों में मिलेंगे डिविडेंड से कमाई करने के मौके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
राहुल गांधी की अर्जी पर CJI सूर्यकांत का बड़ा आदेश, कल ही हो सकती है सुनवाई
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget