एक्सप्लोरर

महंगी होने वाली हैं स्वादिष्ट मिठाइयां, ईरान-इजरायल के बीच जंग के चलते बढ़ जाएंगी ड्राई फ्रूट्स की कीमत

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जंग के चलते भारत में ईरान से आयात होने वाले ड्राई फ्रूट्स की कीमतें बढ़ जाएंगी क्योंकि सप्लाई में दिक्कतें आएंगी, तो कीमतों पर असर पड़ेगा.

Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच जारी हमलों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. इससे पहले हमें पता चला कि इस युद्ध के चलते पंजाब में बासममी चावलों के एक्सपोटर्स परेशान हो गए हैं क्योंकि चावलों की कई खेप लेकर जहाज मध्य पूर्व के अपने रास्ते में हैं. यदि दोनों देशों के बीच संघर्ष बढ़ता है, तो जहाज बीच रास्ते से वापस आ सकते हैं, इससे लाखों-करोड़ों का चूना लग जाएगा. 

ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में आएगा उछाल

दोनों मुल्कों के बीच इस जंग का असर अपने देश की दुकानों में मिलने वाली स्वादिष्ट मिठाइयों पर भी पड़ेगा क्योंकि तनाव बढ़ने से सामानों की आपूर्ति में दिक्कतें आएंगी. लिहाजा, सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स की कीमतें बढ़ जाएंगी. द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यापारियों का कहना है कि अफगानिस्तान और ईरान से आयात होने वाली ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 15-20 परसेंट तक की वृद्धि हो सकती है.

ईरान के रास्ते अफगानिस्तान से भेजे जाते हैं सूखे मेवे

इससे पहले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के रास्ते आयात पूरी तरह से बंद हो गया. समस्या को देखते हुए व्यापारियों और आयातकों ने इस हफ्ते सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक कर वैकल्पिक आपूर्ति स्त्रोतों और ईरान के जरिए आयात होने वाले अफगानी सूखे मेवों पर लगने वाले आयात शुल्क संरचना पर स्पष्टता लाने पर विचार करने के लिए कहा है. बता दें कि अफगानिस्तान ईरान के चाबहार बंदरगाह से बड़े पैमाने पर सूखे मेवे भारत भेजता है, जबकि पहले पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान से भारत में सूखे मेवे भेजे जाते थे. 

खत्म हो इजरायल-ईरान के बीच जंग

ईरान और इजरायल के बीच जंग खत्म हो जाए यह अमेरिका से लेकर रूस तक दुनिया के तमाम देश चाहते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि उन्होंने इस बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और पुतिन को भी लगता है कि इजरायल-ईरान के बीच लड़ाई खत्म होनी चाहिए. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

इजरायल-ईरान के बीच जंग छिड़ी तो उड़ गई पंजाब के एक्सपोटर्स की नींद, बासमती चावल पर मंडराने लगे काले बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget