एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान के बीच जंग छिड़ी तो उड़ गई पंजाब के एक्सपोटर्स की नींद, बासमती चावल पर मंडराने लगे काले बादल

Basmati Rice Export: अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंध लगाने के चलते पहले से ही भारत से ईरान के लिए बासमती चावलों का एक्सपोर्ट कम हुआ है. अब इजरायल के हमले के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

Basmati Rice Export: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल मच गई है और इससे पंजाब से बासमती चावलों के एक्सपोटर्स की रातों की नींद उड़ गई है. दरअसल, ईरान सहित मिडिल ईस्ट के कई ऐसे देश हैं, जो भारत से बड़े पैमाने पर बासमती चावल मंगाते हैं. इस वक्त बासमती चावल ले जाने वाले कई जहाज बीच रास्ते में हैं और अगर दोनों मुल्कों के बीच युद्ध खींचता है, तो जहाजों को बीच रास्ते से वापस आना पड़ सकता है. इससे करोड़ों रुपयों का नुकसान होगा. 

पंजाब बासमती एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अशोक सेठी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, ''इस लड़ाई को झेलना हमारे बस की बात नहीं है. बासमती चावलों की कई खेपों के साथ हमारे कई जहाज पहले से ही बीच रास्ते में हैं. तनाव बढ़ने की स्थिति में ये अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे हमें लाखों का नुकसान होगा.''

ईरान से लेकर सऊदी तक भारत से जाता है बासमती चावल

मिडिल ईस्ट भारत से बासमती चावलों का बड़ा खरीदार है और पंजाब में देश के कुल बासमती उत्पादन का 40 परसेंट होता है. इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के कई न्यूक्लियर और मिलिट्री सेंटरों पर मिसाइल हमले किए. ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल पर ड्रोन से हमले किए. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश पर हमले के लिए इजरायल को 'कड़ी सजा' की चेतावनी भी दे डाली. 

बीमा कराने में भी आ रही परेशानी

सेठी ने यह भी कहा कि आलम यह है कि एक्सपोर्ट किए जाने वाले सामानों का बीमा भी कराने में मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि तनाव का माहौल है इसलिए बीमा कंपनियां भी कवरेज देने से मना कर दे रही हैं. बात सिर्फ बासमती चावल तक कही सीमित नहीं है. युद्ध बढ़ने की स्थिति में तेल के आयात में भी परेशानी आएगी, जिससे भारत को बड़ा नुकसान होगा. 

कम होता जा रहा बासमती चावल का एक्सपोर्ट 

एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) के मुताबिक,  2022 में बासमती चावल के निर्यात से भारत की विदेशी मुद्रा आय 48,000 करोड़ रुपये थी, जिसमें से पंजाब का योगदान कम से कम 40 परसेंट था.

इधर, अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंध लगाए जाने से भारत से ईरान के लिए बासमती चावलों का एक्सपोर्ट पहले से ही प्रभावित हुआ है क्योंकि ईरान भारत को सही से भुगतान नहीं कर पा रहा है. अमेरिकी प्रतिबंध के चलते भारत ने ईरान से तेल का आयात बंद कर दिया है. इससे रुपये में भारत को भुगतान करने के लिए ईरान के पास भंडार नहीं है. इधर, ईरानी मुद्रा रियाल में गिरावट के चलते भी आयात महंगा हुआ है, तो इस पर असर पड़ा है. 

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 में भारत के कुल बासमती चावल निर्यात (3.54 बिलियन डॉलर) में ईरान की हिस्सेदारी करीब 23 परसेंट (0.81 बिलियन डॉलर) थी, जो वित्त वर्ष 2025 तक घटकर 12 परसेंट (0.75 बिलियन डॉलर) रह गई है.

ये भी पढ़ें:

उधर इजरायल ने ईरान पर बोला हमला, इधर रॉकेट बने शिपिंग कंपनियों के शेयर; आखिर क्यों आई यह तेजी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?
देश में इस दीवाली 20% तक महंगे मिलेंगे पटाखे, क्यों बढ़ गए दाम?

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget