एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल जंग के बीच घट सकती है बासमती चावल की कीमत, यहां समझिए ये कैसे होगा?

APEDA के अनुसार, ईरान भारत से बासमती चावल खरीदने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ईरान को करीब 6,374 करोड़ रुपये का बासमती चावल एक्सपोर्ट किया.

ईरान-इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों देश जंग की स्थिति में आ गए हैं. अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आने वाले समय पूरी दुनिया में कई चीजें महंगी हो सकती हैं. हालांकि, महंगी होती चीजों के बीच, भारत के लिए एक चीज सस्ती भी हो सकती है.

दरअसल, बीते दो महीनों में बासमती चावल की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. इसकी सबसे बड़ी वजह थी विदेशों में खासकर वेस्ट एशिया में बढ़ता एक्सपोर्ट. लेकिन अब इस तेजी पर ब्रेक लग सकता है, क्योंकि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव की वजह से ईरान को होने वाला निर्यात घट सकता है.

ईरान भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा खरीदार

APEDA (एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी) के अनुसार, ईरान भारत से बासमती चावल खरीदने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है. वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ईरान को करीब 6,374 करोड़ रुपये का बासमती चावल एक्सपोर्ट किया, जो कि कुल निर्यात का करीब 12.6 फीसदी हिस्सा था.

कीमतें पहले गिरीं, फिर बढ़ीं

बीते महीनों में जब भारत में बासमती चावल की कीमतें 75 से 90 रुपये प्रति किलो तक गिर गई थीं, तब वेस्ट एशिया के देशों और ईरान ने भारी मात्रा में खरीदारी की थी. इससे निर्यात बढ़ा और फिर कीमतों में भी उछाल आया. एक्सपोर्टर राजेश जैन पहाड़िया ने इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए बताया कि एक महीने पहले तक 950–1000 डॉलर प्रति टन की दर से निर्यात हो रहा था, लेकिन अब यह घटकर 900–950 डॉलर प्रति टन हो गया है. उनके अनुसार, फ्रेट चार्ज यानी माल ढुलाई की लागत बढ़ने और ट्रांज़िट में हो रही देरी से कीमतों में सुधार (correction) आया है.

अब आगे क्या?

अगर ईरान और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ा या वैश्विक स्तर पर कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ, तो बासमती चावल की कीमतें फिर से उछाल ले सकती हैं. लेकिन फिलहाल उम्मीद है कि कीमतों में थोड़ी गिरावट आ सकती है और बाज़ार स्थिर रह सकता है.

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल की लड़ाई भारत के लिए खतरे की घंटी, तेल के अलावा इन चीजों के भी बढ़ जाएंगे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
आनंद महिंद्रा ने BHIM UPI अपनाया, किस शख्स से मुलाकात के बाद बदला मन?
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget