एक्सप्लोरर

Mobile Tariff Hike Likely: नए साल में टेलीकॉम कंपनियां महंगा कर सकती हैं मोबाइल टैरिफ, 10 फीसदी तक टैरिफ बढ़ने की उम्मीद

Mobile Tariff Hike Update: टेलीकॉम कंपनियों के मार्जिन और रेवेन्यू पर दबाव बढ़ता जा रहा है इसलिए माना जा रहा है कि ये कंपनियां 10 फीसदी तक टैरिफ बढ़ा सकती हैं.

Mobile Tariff Hike Likely: नए साल में मोबाइल फोन टैरिफ महंगा हो सकता है. टेलीकॉम कंपनियां नए वर्ष में 10 फीसदी तक मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी करने का एलान कर सकती हैं. विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफ्फरीज के एनालिस्टों ने अपनी रिपोर्ट में ये बातें कही है. 

कंपनियों के मार्जिन और रेवेन्यू पर दबाव बढ़ा 

जेफ्फरीज ने अपने लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा है कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो वित्त वर्ष 2020-23, 2023-24 और 2024-25 की चौथी तिमाही में 10 फीसदी तक मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि पिछली बार कंपनियों के टैरिफ बढ़ाने से जो फायदा उन्हें होना था वो अब हो चुका है लेकिन नए सिरे से कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन पर दबाव बढ़ता जा रहा है जिसके चलते इन टेलीकॉम कंपनियों के पास टैरिफ बढ़ाने का अलावा कोई विकल्प नहीं है. 

ARPU में आई मामूली बढ़ोतरी 

मौजूदा वित्त वर्ष के जुलाई से सितंबर तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों का प्रति यूजर औसत रेवेन्यू  (ARPU) में मामूली बढ़ोतरी आई है. रिलायंस जियो के ARPU में 0.8 फीसदी, भारती एयरटेल के 4 फीसदी तो वोडाफोन आइडिया के ARPU में 1 फीसदी की बढ़ोतरी आई है.  भारती एयरटेल ने चुनिंदा सर्किल्स में 99 रुपये के प्रीपेड टैरिफ प्लान को वापस ले लिया है.  अब 28 दिनों वाले टैरिफ प्लान के लिए 99 रुपये की जगह 155 रुपये देने होंगे. फिलहाल कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान को हरियाणा ( Haryana) और ओडिशा ( Odisha) में रोलआउट किया है और माना जा रहा है आने वाले दिनों में पूरे देश में इसे रोलआउट किया जा सकता है. 

5जी सर्विस लॉन्च करने से बढ़ा दबाव 

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल देश के कई शहरों में 5जी मोबाइल सेवा लॉन्च कर चुकी है. इन कंपनियों ने 5 स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए मोटा पैसा निलामी में खर्च किया है. तीनों मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में 1,50,173 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.  इन कंपनियों को लाइसेंस फीस के भुगतान करने के लिए अपना राजस्व बढ़ाना होगा. ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल टैरिफ बढ़ाना होगा. बीते वर्ष 2021 में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के अलावा रिलायंस जियो ने प्रीपेड मोबाइल टैरिफ को बढ़ाने का ऐलान किया था. लेकिन आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड के साथ अब पोस्टपेड मोबाइल टैरिफ बढ़ा सकती हैं.  सभी टेलीकॉम कंपनी की टॉप मैनेजमेंट पहले ही कह चुकी है कि एक और मोबाइल टैरिफ बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें 

LPG Price Cut Likely: नए साल में मिलेगी महंगाई से सबसे बड़ी राहत, घट सकती है घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget