एक्सप्लोरर

LPG Price Cut Likely: नए साल में मिलेगी महंगाई से सबसे बड़ी राहत, घट सकती है घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत!

LPG Price Cut In 2023: महंगा रसोई गैस से परेशान लोगों को नए साल में बड़ी राहत मिलने वाली है. सरकारी तेल कंपनियां रसोई गैस के दामों में कटौती कर सकती हैं.

LPG Price Cut Likely: नए साल में आपके लिए खुशखबरी का एलान हो सकता है. नए साल में खाना पकाना आपके लिए सस्ता हो सकता है. माना जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां (Oil Marketing Companies) नए साल में रसोई गैस (LPG) के दामों में कटौती का एलान कर सकती हैं. दरअसल कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में इन दिनों भारी कमी आई है. जिसका फायदा सरकारी तेल कंपनियों एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर उपभोक्ताओं को दे सकती है. 

कच्चे तेल के दाम घटे पर एलपीजी सिलेंडर सस्ता नहीं!

मौजूदा समय में राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर रिफिल कराने पर 1053 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 1068 रुपये चुकाने पड़ते हैं. पटना में 1151 रुपये चुकाने पड़ते हैं, तो लखनऊ में 1090 रुपये का भुगतान करना पड़ता है. सरकारी तेल कंपनियों ने 6 जुलाई 2022 के बाद से एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है. जबकि इस अवधि में कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट आई है. कच्चे तेल के दाम इस अवधि में 30 फीसदी तक घटे हैं. 

2022 में 150 रुपये महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 

2022 में सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दामों में 150 रुपये के करीब प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है. बीते वर्ष अक्टूबर 2021 में जब कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब हुआ करती थी जब घरेलू रसोई गैस 899 रुपये में मिल रहा था. मौजूदा समय में कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा तो इंडियन बास्केट प्राइस 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है. यही वजह है सरकारी तेल कंपनियों के पास घरेलू रसोई गैस के दामों में कटौती करने की पूरी वजह है.  

राजस्थान सरकार के फैसले से बढ़ा दबाव

वैसे भी महंगे रसोई गैस के लेकर मोदी सरकार पर विपक्ष चौतरफा हमला बोल रहा है.  भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी लगातार महंगे रसोई गैस को लेकर सवाल उठा रहे हैं और याद दिला रहे हैं कैसे 2014 में घरेलू रसोई गैस 414 रुपये प्रति सिलेंडर में मिल रहा था. तो दूसरी तरफ राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने एक अप्रैल 2023 में 500 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया है जबकि मौजूदा कीमत जयपुर में 1056 रुपये प्रति सिलेंडर है. यानि आधे दाम में लोगों को एलपीजी सिलेंडर राज्य सरकार मुहैया कराएगी. राजस्थान सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ गया है. यही वजह है कि नए साल में घरेलू रसोई गैस के दामों में कटौती की उम्मीद की जा रही है. 

ये भी पढ़ें

Aviation Industry: कोरोना के आने से डरा एविएशन इंडस्ट्री! 3 सालों में एयरलाइंस को हुआ 29000 करोड़ रुपये का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hormuz संकट के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, भारत में 17 फीसदी कम रहा इंपोर्ट
Hormuz संकट के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, भारत में 17 फीसदी कम रहा इंपोर्ट
सोने-चांदी ने खोई अपनी चमक, चांदी 5000 रुपये फिसली; जानिए आज आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना
सोने-चांदी ने खोई अपनी चमक, चांदी 5000 रुपये फिसली; जानिए आज आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना
Stock Market 20 April: शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 160 अंक उछला; निफ्टी 24,410 के पार
शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 160 अंक उछला; निफ्टी 24,410 के पार
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में लगी आग, देश में स्थिर है दाम; जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी या घटी
कच्चे तेल में लगी आग, देश में स्थिर है दाम; जानिए आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी या घटी

वीडियोज

Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम्हारी सुप्रीम कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे', नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषत करने की मांग करने वाले पर क्यों CJI को आया इतना गुस्सा?
'तुम्हारी सुप्रीम कोर्ट में एंट्री बैन कर देंगे', नेताजी सुभाष चंद्र बोस को राष्ट्र पुत्र घोषत करने की मांग करने वाले पर क्यों CJI को आया इतना गुस्सा?
नीतीश कुमार ने पार्टी के हित में लिया बड़ा फैसला, खुश हो जाएगा JDU का एक-एक कार्यकर्ता
नीतीश कुमार ने पार्टी के हित में लिया बड़ा फैसला, खुश हो जाएगा JDU का एक-एक कार्यकर्ता
Japan Tsunami Alerts: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
'समय सब कुछ बदल देता है पर पतियों की फितरत नहीं', रिलीज हुआ 'पति पत्नी और वो दो' का मजेदार टीजर
'समय सब कुछ बदल देता है पर पतियों की फितरत नहीं', रिलीज हुआ 'पति पत्नी और वो दो' का मजेदार टीजर
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
JEE Main Result 2026: जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
AI ने दिखाया अपना जलवा, ऐप स्टोर्स पर आई नई ऐप्स की बाढ़, कमाई भी बढ़ी
AI ने दिखाया अपना जलवा, ऐप स्टोर्स पर आई नई ऐप्स की बाढ़, कमाई भी बढ़ी
Embed widget