एक्सप्लोरर

TCS Jobs: टीसीएस को 80000 इंजीनियर की सख्त जरूरत, चाह कर भी नहीं भर पा रही इतने पोस्ट

TCS Hiring: टीसीएस रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप के हालिया टाउनहॉल में इस बात का खुलासा हुआ है. कंपनी का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वह इन पदों को भरने में असफल रही है.

TCS Hiring: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में इस समय लगभग 80 हजार पोस्ट खाली हैं. कंपनी इन पदों को भरना चाहती है. मगर, तमाम कोशिशों के बावजूद वह इन पदों पर नियुक्ति करने में असफल रही है. टीसीएस का कहना है कि वह स्किल गैप के चलते इन पदों को भर नहीं पा रही है. वह इन पदों पर जिस क्षमता के युवाओं को नौकरी देना चाहती है वह उसे मिल नहीं पा रहे हैं. 

प्रोजेक्ट की जरूरतों के हिसाब से स्किल सेट मैच नहीं कर रहे

टीसीएस रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप (RMG) के ग्लोबल ऑपरेशंस हेड अमर शेट्या ने हालिया टाउनहॉल में खुलासा किया कि कंपनी को 80000 इंजीनियर की जरूरत है. मगर, योग्य व्यक्तियों की कमी के चलते यह पद खाली पड़े हैं. कंपनी कॉन्ट्रैक्टर्स के जरिए इस गैप को भरने में जुटी हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस टाउनहॉल में शामिल हुए एक कर्मचारी ने बताया कि कंपनी का कहना है कि प्रोजेक्ट की जरूरतों के हिसाब से एम्प्लॉयीज के स्किल सेट मैच नहीं कर रहे हैं. हालांकि, इस रिपोर्ट पर टीसीएस ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

फ्रेशर्स की ज्वॉइनिंग को टाल रहीं सभी बड़ी कंपनियां 

देश की बड़ी आईटी कंपनियां इस समय लगभग 10 हजार फ्रेशर्स को नौकरी देने में देरी कर रही हैं. इनमें टीसीएस भी शामिल है. इन फ्रेशर्स की ज्वॉइनिंग डेट अभी तक कंफर्म नहीं की गई है. टीसीएस, इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro), जेंसर (Zensar) और एलटीआई माइंड ट्री (LTIMindtree) में नौकरी हासिल कर चुके फ्रेशर्स इस बारे में शिकायतें कर रहे हैं. इंफोसिस ने फ्रेशर्स को एक ईमेल के जरिए सूचित किया है कि उनकी ज्वॉइनिंग डेट बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से तय की जाएगी. जरूरत पड़ने पर ज्वॉइनिंग को लेकर उन्हें 3 से 4 हफ्ते पहले सूचित कर दिया जाएगा. इंफोसिस ने एक साल पहले लगभग 50 हजार लोगों को नौकरी दी थी. मगर, इस बार उन्होंने सिर्फ 11,900 लोगों को ही कैंपस से चुना है. 

टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या घटी 

अप्रैल में जेंसर ने कैंपस से चुने गए लोगों को ज्वॉइनिंग से पहले एक टेस्ट देने की मांग की थी. कंपनियों का कहना है कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप के क्लाइंट आईटी खर्च को लेकर सतर्क हैं. इसके चलते आईटी सेक्टर सुस्ती की चपेट में है. तिमाही नतीजों में भी इसका असर दिखाई दिया है. मार्च तिमाही के अंत में टीसीएस, विप्रो और इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या में लगभग 64 हजार की गिरावट आई है. 

ये भी पढ़ें 

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 1000 करोड़ रुपये के 3 आईपीओ, मार्केट रहेगा गुलजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget