एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 1000 करोड़ रुपये के 3 आईपीओ, मार्केट रहेगा गुलजार

IPO Market: स्टॉक मार्केट पर डीईई पाइपिंग सिस्टम्स, आसान लोन्स और स्टेनली लाइफस्टाइल्स अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं. आइए इनके बारे में सारे डिटेल आपको बताते हैं.

IPO Market: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की उथलपुथल से स्टॉक मार्केट अब उबर चुका है. हालांकि, भारतीय इकोनॉमी की स्थिति बेहतर होने के चलते मार्केट पर आईपीओ के आने का सिलसिला चुनाव के दौरान भी जारी रहा. मगर, अब अगला हफ्ता इस लिहाज से रोमांचकारी रहने वाला है. मार्केट पर 3 कंपनियों के लगभग 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ खुलने वाले हैं. आईपीओ लेकर आ रही कंपनियों में डीईई पाइपिंग सिस्टम्स (DEE Piping Systems), आसान लोन्स (Aasaan Loans) और स्टेनली लाइफस्टाइल्स (Stanley Lifestyles) शामिल हैं. आइए एक नजर इन कंपनियों के इश्यू पर डाल लेते हैं. 

डीईई पाइपिंग सिस्टम्स आईपीओ (DEE Piping Systems)

डीईई पाइपिंग सिस्टम्स (DEE Development Engineers Limited) का आईपीओ 418.01 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है. इसमें 325 करोड़ रुपये के 1.6 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही 93.01 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी होगा. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जून को खुलेगा और 21 जून को बंद होगा. इसकी लिस्टिंग बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर की जाएगी. कंपनी ने प्राइस बैंड 193 रुपये से 203 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. रिटेल इनवेस्टर्स को इसमें कम से कम 14,819 रुपये लगाने होंगे.

आसान लोन आईपीओ (Aasaan Loans)

आसान लोन (Akme Fintrade India Ltd) का आईपीओ 132 करोड़ रुपये का है. इसमें 1.1 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. यह सब्सक्रिप्शन के लिए 19 जून से 21 जून तक खुला रहेगा. शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून और लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 26 जून को की जाएगी. आईपीओ का प्राइस बैंड 114 रुपये से 120 रुपये प्रति शेयर के बीच निर्धारित किया गया है. मिनिमम लॉट साइज 125 शेयर है. इसके चलते रिटेल इनवेस्टर्स को इस पर कम से कम 15,000 रुपये का निवेश करना होगा.

स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ (Stanley Lifestyles)

स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड का आईपीओ 537.02 करोड़ रुपये का है. इसमें 200 करोड़ रुपये के 54 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और कुल 337.02 करोड़ रुपये के 91 लाख शेयरों को ऑफर फॉर सेल के रास्ते उतारा जाएगा. आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 21 जून से 25 जून तक खुला रहेगा. शेयरों का अलॉटमेंट 26 जून और लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 28 जून को की जाएगी. आईपीओ का प्राइस बैंड 351 रुपये से 369 रुपये प्रति शेयर के बीच निर्धारित किया गया है. मिनिमम लॉट साइज 40 शेयर है. इसके चलते रिटेल इनवेस्टर्स को इस पर कम से कम 14,760 रुपये का निवेश करना होगा.

ये भी पढ़ें 

Mahindra & Mahindra: ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा उलटफेर, टाटा मोटर्स से बड़ी हो गई महिंद्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget