एक्सप्लोरर

Tata Tech IPO: इंतजार खत्म! करीब 20 सालों बाद आज खुलेगा टाटा की कंपनी का आईपीओ, टाटा टेक के इश्यू की सभी डिटेल्स लें

Tata Technologies IPO: टाटा समूह की किसी कंपनी में आईपीओ रूट से पैसा लगाने के लिए लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आज से निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा.

Tata Technologies IPO: करीब 20 सालों के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी का आईपीओ खुलने वाला है. इसे लेकर मार्केट में निवेशकों के बीच भारी उत्साह है. इस इश्यू में आप आज बुधवार 22 नवंबर 2023 से 24 नवंबर, 2023 के बीच बोली लगा पाएंगे. आईपीओ के जरिए कंपनी मार्केट से 3,042.51 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. इससे पहले कंपनी का आईपीओ मंगलवार को एंकर निवेशकों के लिए खुल गया था. अगर आप भी इस इश्यू में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके प्राइस बैंड से लेकर जीएमपी तक के सभी डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

एंकर निवेशकों से जुटाई इतनी रकम

21 नवंबर, 2023 को टाटा टेक का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुल गया था. 67 एंकर निवेशकों के जरिए कंपनी ने कुल 791 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है. कंपनी ने एंकर निवेशकों को 500 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर बेचे हैं. वहीं इन 67 एंकर निवेशकों को कुल 1,58,21,071 इक्विटी शेयरों की बिक्री की गई है.

टाटा टेक आईपीओ के डिटेल्स जानें

टाटा टेक का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल के जरिए लाया जा रहा है. इस आईपीओ में टाटा मोटर्स, टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 और अल्फा टीसी होल्डिंग अपनी हिस्सेदारी को बेच रही हैं. कंपनी ने क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया है. कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए 6,085,027 इक्विटी शेयर और अपने एंप्लाइज के लिए 2,028,342 इक्विटी शेयर रिजर्व करके रख दिए हैं.

क्या है प्राइस बैंड-कब होगी लिस्टिंग

गौरतलब है कि टाटा टेक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इसके साथ ही रिटेल निवेशक एक बार में कम से कम 30 शेयर खरीद सकते हैं. ऐसे में आपको कम से कम 15,000 रुपये निवेश करना होगा. कंपनी के शेयरों के अलॉटमेंट डेट की बात करें तो यह 27 नवंबर, 2023 तय किया गया है. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 29 नवंबर, 2023 को BSE और NSE पर होगी.

कितना है GMP?

टाटा समूह के इस आईपीओ को लेकर गजब का माहौल है. इस आईपीओ को ग्रे मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इश्यू का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी 350 रुपये प्रति शेयर के आसपास है. ऐसे में अगर शेयरों की लिस्टिंग इस जीएमपी के हिसाब से होती है तो निवेशकों की चांदी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Wedding Season: शुरू हो रहा वेडिंग सीजन, होगी 38 लाख शादियां! 4.47 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Price: क्या अब कम होगी पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमत? होर्मुज के खुलने का होगा बड़ा असर!
क्या अब कम होगी पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमत? होर्मुज के खुलने का होगा बड़ा असर!
Share Market Today: ईरान-अमेरिका शांति समझौते से बम-बम शेयर बाजार, 1197 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 362 अंक ऊपर
ईरान-अमेरिका शांति समझौते से बम-बम शेयर बाजार, 1197 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 362 अंक ऊपर
Advance Tax Deadline: टैक्स भरने की आखिरी तारीख आज, चूके तो देना होगा भारी-भरकम ब्याज
Advance Tax Deadline: टैक्स भरने की आखिरी तारीख आज, चूके तो देना होगा भारी-भरकम ब्याज
Gold Silver Price Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी में भी जोरदार तेजी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव
Gold Silver Price Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी में भी जोरदार तेजी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

वीडियोज

Crude Price Crash: US-Iran डील से सस्ता हुआ कच्चा तेल | War | Middle East Crisis | Hormuz | Trump
Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Today Update: 'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
'आंधी संग झमाझम बारिश...', 13 राज्यों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार, दिल्ली में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत!
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
BAN vs AUS: बाइक जीतकर भी अपने पास नहीं रखी, कूपर कोनोली ने लिट्टन दास को क्यों दे दिया इनाम?
BAN vs AUS: बाइक जीतकर भी अपने पास नहीं रखी, कूपर कोनोली ने लिट्टन दास को क्यों दे दिया इनाम?
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
भारत-फ्रांस के बीच हो गई बड़ी डील! 5 साल में दोगुना होगा व्यापार, राफेल से परमाणु ऊर्जा तक... बने नए रास्ते
Weekend Therapy Tips : वीकेंड पर कर लिए ये पांच काम, तो उतर जाएगी हफ्ते भर की थकान
वीकेंड पर कर लिए ये पांच काम, तो उतर जाएगी हफ्ते भर की थकान
Money Plant Tips: महीनों से रुकी है मनी प्लांट की ग्रोथ, इसे तेजी से घना और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये 5 काम
महीनों से रुकी है मनी प्लांट की ग्रोथ, इसे तेजी से घना और खूबसूरत बनाने के लिए करें ये 5 काम
Embed widget