एक्सप्लोरर

Tamilnad Mercantile Bank IPO: आज से खुल रहा है देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंक का IPO, जानें पैसा लगाएं या नहीं

Latest IPO: तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक आईपीओ के तहत मार्केट से 832 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसका लॉट साइज 28 शेयरों का है.

Latest IPO in September 2022: अगर आप प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में निवेश करने में भरोसा रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है. तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का आईपीओ आज (5 सितंबर 2022) से खुलेगा. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. आईपीओ 7 सितंबर 2022 को बंद हो जाएगा. यानी आप इसके लिए 7 सितंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं. इस IPO का लॉट साइज 28 शेयरों का है. यानी आपको 1 लॉट के लिए मैक्सिम प्राइस के हिसाब से 14700 रुपये का निवेश करना होगा. यह आईपीओ 832 करोड़ रुपये का है. कंपनी की ओर से दिए गए डॉक्युमेंट्स के अनुसार, कंपनी 1.58 करोड़ नए शेयर जारी करेगी.

क्या है कंपनी का इतिहास

बात अगर तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की करें तो यह देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंक में से एक है. इस बैंक का मुख्य काम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), कृषि एवं खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं मुहैया कराना है. इसका इतिहास 100 साल पुराना है. वर्ष 1921 में Nadar Bank  के रूप में इसकी शुरुआत हुई. मौजूदा समय में इसकी  509 शाखाएं चल रहीं हैं. इसमें से 369 शाखाएं तमिलनाडु में ही हैं. बैंक के बिजनेस में तमिलनाडु स्थित ब्रांचेज का 70 पर्सेंट से अधिक योगदान है. फाइनेंशियल ईयर 2022 में इस बैंक की नेट इनकम 8212 करोड़ रुपये थी.

क्यों जुटा रही है आईपीओ से पैसा

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) आईपीओ से जुटाई गई रकम का उपयोग अपनी कोर कैपिटल बढ़ाने और फ्यूचर कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगा. इसके अलावा कंपनी दूसरे स्टेट में भी धीरे-धीरे ऑपरेशन बढ़ाने पर विचार कर रही है.

क्या है एक्सपर्ट की सलाह

अगर आप इस आईपीओ में पैसा लगाने से पहले एकसपर्ट की राय जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अधिकतर रिसर्च एजेंसी और ब्रोकरेज हाउस इस आईपीओ में निवेश की सलाह दे रहे हैं. इसके पीछे इस बैंक की अच्छी परफॉर्मेंस है. बैंक का नेट एनपीए 1 पर्सेंट से भी कम है. इसकी इनकम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है हालांकि एक्सपर्ट लॉन्ग टर्म का नजरिया रख रहे हैं.

ये भी पढ़ें

ITC Shares: FMCG सेक्टर की इस बड़ी कंपनी का शेयर 52 हफ्ते पर रहा हाई, मार्केट कैप 4 ट्रिलियन के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
6 साल बाद भारत-चीन व्यापार शुरू, जानिए क्या बिकेगा सबसे ज्यादा, क्या सस्ता मिलेगा
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला
लंदन जाने वाली डायरेक्ट उड़ानें बंद, देश की इस बड़ी विमान कंपनी ने लिया फैसला
AI के दौर में Intelligence नहीं, Mental Clarity बनाएगी आपको बेहतर Leader
AI, Data और Uncertainty के बीच 'शिव' कैसे सिखाते हैं सही Leadership?
3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
3 अगस्त से 9 अगस्त तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget