एक्सप्लोरर

क्या चीन और अमेरिका के बीच सुलझ जाएगा टैरिफ का मुद्दा? शनिवार को 10 घंटे की बातचीत के बाद आज फिर होगी वार्ता

US-China: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ विवाद पर जेनेवा में शनिवार को करीब 10 घंटे तक लंबी बातचीत चली. आज दोनों पक्षों के बीच फिर से वार्ता होगी. हालांकि, किसी बड़ी सफलता की उम्मीद कम है.

US-China: अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ पर बातचीत शुरू हो गई है. शनिवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में अमेरिकी वित्त मंत्री और अमेरिका के शीर्ष व्यापार वार्ताकार और चीनी अधिकारियों के बीच वार्ता हुई. इसका मकसद आपस में टैरिफ के विवाद को सुलझाना है ताकि दोनों के बीच कारोबार होता रहे और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी कोई नुकसान न पहुंचे. 

आज फिर होगी दो पक्षों में बातचीत

ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने जिनेवा में उप प्रधानमंत्री हे लाइफेंग के नेतृत्व में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक शुरू की. सूत्रों के मुताबिक, जेनेवा में स्विस यूएन राजदूत के निवास विला सलादिन में दोनों पक्षों के बीच शनिवार को करीब 10 घंटे तक बातचीत हुई. आज रविवार को वार्ता एक बार फिर से शुरू होगी. 

किसी बड़ी सफलता की उम्मीद कम

हालांकि, इस दौरान किसी बड़ी सफलता की उम्मीद कम ही लगाई जा रही है, लेकिन इस बात की संभावना है कि दोनों देश एक-दूसरे पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ को कम कर सकते हैं. इससे ग्लोबल इकोनॉमी के साथ-साथ दोनों देशों की कंपनियों को भी राहत मिलेगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने चीन पर अमेरिकी टैरिफ को बढ़ाकर 145 परसेंट कर दिया था.

चीन ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी आयात पर टैरिफ को बढ़ाकर 125 परसेंट कर दिया था. इतनी ज्यादा मात्रा में टैरिफ लगाए जाने का मतलब यह है कि दोनों देश एक-दूसरे के सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं. इससे कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है. पिछले साल दोनों के बीच 660 बिलियन डॉलर से अधिक का कारोबार हुआ.

इस वार्ता के शुरू होने से पहले ट्रंप ने शुक्रवार को चीन पर टैरिफ को घटाकर 80 परसेंट करने का प्रस्ताव दिया था. 

ये भी पढ़ें:

चीन पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, 145 परसेंट टैरिफ को घटाकर 80 परसेंट तक करने की तैयारी में अमेरिकी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget