एक्सप्लोरर

चीन पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, 145 परसेंट टैरिफ को घटाकर 80 परसेंट तक करने की तैयारी में अमेरिकी सरकार

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 80 परसेंट टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है. यह चीनी आयात पर मौजूदा लगे 145 टैरिफ से काफी कम है. हालांकि, यह बेसलाइन टैरिफ से ज्यादा है.

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 80 परसेंट करने का प्रस्ताव रखा है. यह दोनों देशों के बीच छिड़े ट्रेड वॉर के तनाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, चीन पर 80 परसेंट टैरिफ सही मालूम पड़ता है! स्कॉट बी पर निर्भर करता है. बता दें कि यहां उन्होंने अपने ट्रेजरी सचिव स्कॉट बी का जिक्र किया, स्विट्जरलैंड के जेनेवा में होने वाली एक बैठक में चीन के समकक्षों के साथ बात करने वाले अमेरिकी अधिकारियों में से एक हैं. दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर शुरू होने के बाद यह सबसे बड़ी वार्ता होगी. 

ट्रंप ने चीन से की मार्केट खोलने की बात

अपने एक दूसरे पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "चीन को अपना बाजार अमेरिका के लिए खोल देना चाहिए - यह उनके लिए बहुत अच्छा होगा!!! बंद बाजार से अब काम नहीं हो पा रहा!!!"

ट्रंप की तरफ से चीनी आयात पर 80 परसेंट टैरिफ का प्रस्ताव मौजूदा 145 परसेंट टैरिफ से काफी कम है. हालांकि, यह गुरुवार को घोषित यूएस-यूके ट्रेड डील पर लगाए जाने वाले 10 परसेंट यूनिवर्सल टैरिफ से कहीं ज्यादा है. चीन अमेरिका के सबसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स में से एक है. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अनुसार, 2024 में अमेरिका ने चीन को 143.5 बिलियन डॉलर मूल्य के सामान का निर्यात किया और 438.9 बिलियन डॉलर का आयात किया. 

2 अप्रैल को ट्रंप ने लगाया था रेसिप्रोकल टैरिफ

ट्रंप ने बीते 2 अप्रैल को अपने व्यापारिक साझेदारों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. इसके बाद चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की. फिर दोनों देश एक के बाद एक एक-दूसरे पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने लगे. चीन ने अमेरिकी आयात पर 125 परसेंट टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जबकि अमेरिका ने चीन के उत्पादों पर 145 परसेंट टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. हालांकि, बाद में ट्रंप की सरकार ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामानों को टैरिफ के दायरे से बाहर रखने की भी बात की थी.  

 

ये भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच Airtel के मालिक सुनील मित्तल का बड़ा दांव, चीन की इस कंपनी में बड़ा अमाउंट लगाने का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget