एक्सप्लोरर

2020 से गुजरात में बननी शुरू होगी मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कार

बाजार में बिकने वाली हर दो में एक कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी के गुजरात स्थित संयंत्र में बिजली से चलने वाली कार का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए तकनीक टोयोटा मुहैया कराएगी.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी 2020 तक देश में इलेक्ट्रिक व्हीक्ल यानी बिजली से चलने वाले वाहन बनाना शुरु करेगी. इस बाबत मारुति सुजुकी की मूल कंपनी जापान की सुजुकी ने टोयोटा के साथ करार को अंतिम रुप दे दिया है. दोनों ही कंपनियों ने फरवरी में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे.

बाजार में बिकने वाली हर दो में एक कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी के गुजरात स्थित संयंत्र में बिजली से चलने वाली कार का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए तकनीक टोयोटा मुहैया कराएगी. खास बात ये है कि गुजरात मे बनी कार की आपूर्ति टोयोटा को भी जाएगी. फिलहाल अब दोनों ही कंपनियां अब ऐसे तमाम मुद्दों का अध्ययन करेंगी जिससे ऐसे वाहन को बाजार में स्थापित करने में मदद मिले. अध्ययन के लिए मुद्दों में बिक्री बाद सेवा के लिए तकनीशियनों का प्रशिक्षण और पुराने पड़ चुके बैट्रियों का सही इस्तेमाल मुख्य रुप से शामिल है.

मारुति सुजुकी इस समय पेट्रोल, डीजल और गैस से चलने वाली गाड़ियों का निर्माण करती है. सरकार पहले ही 2030 तक बाजार में केवल बिजली से चलने वाली गाड़ियां बेचे जाने का इरादा चुकी है. कुछ यही वजह है कि सुजुकी ने बिजली से चलने वाली गाड़ियों के उत्पादन की की ओर कदम बढ़ाया. ध्यान रहे कि यूपीए सरकार ने 2013 में नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 शुरु की थी जिसका मकसद देश में बिजली और हाईब्रिड (आम ईंधन और बिजली दोनो ही से चलने वाले वाहन) गाड़ियों के उत्पादन को देश में बढ़ावा देना है. सरकार को उम्मीद है कि मिशन पर अमल से 950 करोड़ लीटर तेल की बचत हो सकेगी.

सुजुकी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार देश में बिजली से चलने वाले वाहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने में जुटी है. दूसरी ओर सुजुकी पहले ही अपने गुजरात संयंत्र में लिथियम-ऑयन बैटरी का उत्पादन शुरु करने का ऐलान कर चुकी है. अब ये तय हुआ है कि लिथियम-ऑयन बैटरी के अलावा इलेक्ट्रिक मोटर्स और दूसरे प्रमुख कल पूर्जे स्थानीय स्तर पर खरीदे जाएंगे. इस तरह बिजली से चलने वाले वाहनों के मामले में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा दिया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget