एक्सप्लोरर

Sundar Pichai: संघर्ष से भरा रहा है सुंदर पिचाई का जीवन, पिता की सालभर की सैलरी से खरीदा था अमेरिका का टिकट!

Google CEO: 50 साल के सुंदर पिचाई दुनिया के सबसे महंगे सीईओ में से एक हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार सुंदर पिचाई गूगल के लिए बेस सैलरी के रूप में साल 2020 में 2 मिलियन डॉलर (15 करोड़ रुपये) लेते थे.

Sundar Pichai Google CEO: भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) को बिजनेस के सेक्टर के लिए साल 2022 का पद्म भूषण (Padma Bhushan) सम्मान दिया गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि सुंदर पिचाई भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं. भारत के राजदूत तरणजीत सिंह सिंधू ने अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को में गूगल (Google) और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) को यह सम्मान दिया है. इस मौके पर सुंदर पिचाई ने कहा कि मेरी इस सफलता के पीछे मेरे परिवार का बहुत बड़ा हाथ रहा है. मैंने एक ऐसे परिवार में जन्म लिया जहां पढ़ने और सीखने पर बहुत जोर दिया जाता था.

पिता ने साल भर की सैलरी से खरीदा टिकट

आपको बता दें कि दुनिया के दिग्गज कंपनी गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) दुनिया के सबसे महंगे सीईओ में से एक हैं. उनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था. उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपनी जमीन से जुड़े रहे हैं. जब उनका दाखिला अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ था तो उनके पिता ने अपने साल भर की सैलरी उनके टिकट पर खर्च कर दी थी.

उसके साथ ही अमेरिका जाने के लिए वह पहली बार फ्लाइट में बैठे थे. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह की दिनों तक अपने घर बात नहीं कर पाते थे क्योंकि उस समय ISD कॉल 2 डॉलर प्रति मिनट की होती थी. ऐसे में इतना ज्यादा खर्च करना वह अफोर्ड नहीं कर सकते थें. इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनके घर पर टेलीविजन और फोन की सुविधा भी नहीं था.

पद्म भूषण मिलने पर सुंदर पिचाई ने कही यह बात-

भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण को प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने कहा कि भारत हमेशा से उनकी पहचान में शामिल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अब टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है. ऐसे में गूगल भारत की इस डिजिटल क्रांति में अपना पूरा साथ देने को तैयार है.

दुनिया के सबसे महंगे सीईओ में से एक हैं सुंदर पिचाई

आपको बता दें 50 साल के सुंदर पिचाई दुनिया के सबसे महंगे सीईओ में से एक हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार सुंदर पिचाई गूगल के लिए बेस सैलरी के रूप में साल 2020 में 2 मिलियन डॉलर यानी 15 करोड़ रुपये लेते थे. वहीं अल्फाबेट के लिए वह बेस सैलरी 7.4 मिलियन डॉलर यानी 52 करोड़ हो गई थी. उनकी नेट वर्थ करीब 5300 करोड़ रुपये की है. आपको बता दें कि साल 2015 में सुंदर पिचाई ने गूगल की कमान संभाली थी. इसके बाद साल 2019 में उन्हें गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का भी सीईओ बना दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर सख्त मध्य रेलवे! 8 महीनों में की कुल इतने करोड़ की वसूली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!
रोज लगाएं 2 रुपये से भी कम, 60 साल बाद हर महीने ₹3000 की गारंटी!
Gold-Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट
आज कितना महंगा हुआ सोना, कितने में बिक रही चांदी? चेक करें लेटेस्ट रेट
DA में 18% की हाइक! सरकार का कर्मचारियों को 'जन्माष्टमी गिफ्ट'
DA में 18% की हाइक! सरकार का कर्मचारियों को 'जन्माष्टमी गिफ्ट'
क्या आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बदले गए हैं रेट? देखें कीमत
क्या आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के बदले गए हैं रेट? देखें कीमत

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget