एक्सप्लोरर

SSY Account: घर बैठे चेक करें सुकन्या समृद्धि योजना में कितना पैसा जमा, जानें आसान प्रोसेस

SSY: सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में कितनी राशि जमा है यह जानना बेहद आसान है. हम आपको इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाओं चलाती है. एक ऐसी ही स्कीम का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना. इस स्कीम के तहत खाता खुलवा कर आप अपनी बच्ची की पढ़ाई और शादी के लिए मोटी धनराशि जमा कर सकते हैं. SSY के तहत निवेशकों को एक वित्तीय वर्ष में 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये सालाना तक निवेश की छूट मिलती है. आप 10 वर्ष से कम उम्र की बच्ची का एसएसवाई खाता खुलवा सकते हैं. वहीं बच्ची के 21 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद वह खाते में जमा पूरी धनराशि निकाल सकती है.

अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देशभर में करोड़ों लोगों ने सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया है. SSY खाता खुलवाने के बाद सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह रहता है कि इस इस खाते में कुल कितने पैसे जमा हो गए हैं. इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे चेक किया जा सकता है. हम आपको इसे पूरे प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

ऑफलाइन इस तरह SSY खाते के बैलेंस को करें चेक-

फिलहाल देशभर के कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक और पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने की सुविधा दे रहे हैं. अगर आप ऑफलाइन एसएसवाई खाते में जमा राशि के बारे में पता करना चाहते हैं तो बैंक के पासबुक के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए आप अपने बैंक के नजदीकी शाखा में जाकर पासबुक अपडेट करवा लें. इससे आपको अकाउंट में जमा राशि के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

ऑनलाइन इस तरह SSY खाते के बैलेंस को करें चेक-

1. ऑनलाइन एसएसवाई खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आप अपने सुकन्या समृद्धि खाते के लॉगिन credentials की मांग करें.
2. इसके बाद अपने बैंक के इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
3. यहां बैंक द्वारा प्रदान की गई Login Credentials को डालकर अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करें.
4. अपने खाते में लॉगिन करने के आप होमपेज पर जाकर अपने बैलेंस को चेक करें. यह आपके खाते के Dashboard पर भी दिखेगा.
5. इसके बाद आपके सामने एसएसवाई खाते का पूरा ब्योरा खुल जाएगा.
6. इस पोर्टल पर आप आप केवल बैलेंस चेक कर सकते हैं और किसी तरह के ट्रांजैक्शन की अनुमति आपको नहीं मिलती है.

बच्ची 21 साल की आयु में बन सकती है लखपति

SSY कैलकुलेटर के मुताबिक अगर आप इस स्कीम के तहत अपनी बच्ची की 1 साल की आयु में सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाते हैं और हर साल 1.50 लाख रुपये का सालाना निवेश करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर कुल 69.27 लाख रुपये मिलेंगे. सरकार फिलहाल इस स्कीम के तहत जमा राशि पर 8.20 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रही है. ऐसे में 22.50 लाख रुपये के कुल निवेश पर आपको 46.77 लाख रुपये बतौर ब्याज के रूप में मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

IPO Update: पहले ही दिन 100 रुपये की कमाई करवा सकता है यह आईपीओ! जानें कितने भाव पर मिल रहे ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर
DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर
गैस और तेल को लेकर US सीनेटर ने भारत पर कसा तंज? PIB का आया बयान
गैस और तेल को लेकर US सीनेटर ने भारत पर कसा तंज? PIB का आया बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget