एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे

दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की रैंकिंग में चीन के चार बैंक शीर्ष पर शामिल दिखाई दिये गये. ICBC पहले और JPMorgan Chase पांचवें स्थान पर है. अमेरिकी और यूरोपीय बैंकों ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है.

दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की रैंकिंग में चीन ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है. साल 2026 की ताजा सूचना के आधार पर चीन के चार बैंकों ने शुरुआती चारों स्थानों पर कब्जा जमाया है.

वहीं, अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन चेज इस सूची में पांचवें नंबर पर है. यह रैंकिंग बैंकों की कुल संपत्ति यानी टोटल एसेट्स के आधार पर तैयार की गई है.

दुनिया के टॉप 10 बैंकों की सूची

15 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित रैंकिंग के अनुसार, दुनिया के दस सबसे बड़े बैंकों में शामिल प्रमुख संस्थान और उनकी संपत्ति इस प्रकार है:

  •  इंडस्ट्रीयल एंड कम्रशियल बैंक औफ चीन (ICBC) – 7.65 ट्रिलियन डॉलर
  • एग्रिकल्चर बैंक औफ चीन – 6.97 ट्रिलियन डॉलर
  • चीन कंसट्रकशन बैंक – 6.52 ट्रिलियन डॉलर
  • बैंक औफ चीन – 5.48 ट्रिलियन डॉलर
  • जे-पी मोर्गन चेज – 4.42 ट्रिलियन डॉलर
  • बैंक औफ अमेरिका – 3.41 ट्रिलियन डॉल
  • BNP परिबास – 3.28 ट्रिलियन डॉलर
  • HSBC – 3.21 ट्रिलियन डॉलर
  • क्रेडिट एग्रिकोल – 3.15 ट्रिलियन डॉलर
  • पोस्टल सेविंगस बैंक औफ चीन – 2.67 ट्रिलियन डॉलर

चीन के चार बैंक दुनिया में सबसे आगे

S&P गलोबल मीर्किट इंटेलिजेंस के आंकड़ों पर आधारित इस रैंकिंग में इंडस्ट्रीयल एंड कम्रशियल बैंक औफ चीन (ICBC) पहले स्थान पर है. बैंक के पास करीब 7.65 ट्रिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है. दूसरे नंबर पर एग्रिकल्चर बैंक औफ चीन है, जिसके एसेट्स लगभग 6.97 ट्रिलियन डॉलर हैं.

तीसरे स्थान पर चीन कंसट्रकशन बैंक है, जिसकी कुल संपत्ति 6.52 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है. वहीं, बैंक औफ चीन करीब 5.48 ट्रिलियन डॉलर के एसेट्स के साथ चौथे पायदान पर है.

चीन के बैंकिंग सेक्टर की ताकत

चीन के चार सबसे बड़े बैंकों की संयुक्त संपत्ति 26 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है. इससे वैश्विक बैंकिंग व्यवस्था में चीन के बड़े प्रभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है. इन बैंकों का विशाल नेटवर्क, जमा राशि और कर्ज देने की क्षमता इन्हें अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजार में अहम स्थान दिलाती है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि कुल संपत्ति के आधार पर किसी बैंक का सबसे बड़ा होना उसकी वित्तीय मजबूती के हर पहलू में पहले स्थान पर होने का प्रमाण नहीं है. यह रैंकिंग मुख्य रूप से बैंकों के आकार को दर्शाती है.

अमेरिकी बैंकों की स्थिति क्या है?

चीन के बाद अमेरिकी बैंकों की मौजूदगी भी इस सूची में महत्वपूर्ण है.  जे-पी मोर्गन चेज 4.42 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चीन से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है. इसके बाद बैंक औफ अमेरिका छठे स्थान पर है, जिसके एसेट्स लगभग 3.41 ट्रिलियन डॉलर हैं.

यूरोप के BNP परिबास  और HSBC ने भी शीर्ष दस में जगह बनाई है. फ्रांस का BNP परिबास सातवें, जबकि ब्रिटेन का HSBC आठवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- दिवाली से 18 दिन पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर? जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

यह भी देखें- 

 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर
DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर
गैस और तेल को लेकर US सीनेटर ने भारत पर कसा तंज? PIB का आया बयान
गैस और तेल को लेकर US सीनेटर ने भारत पर कसा तंज? PIB का आया बयान
क्या खाड़ी देशों से रूकने वाली है सप्लाई? भारत में तेल भंडार की युद्ध स्तर पर समीक्षा
क्या खाड़ी देशों से रूकने वाली है सप्लाई? भारत में तेल भंडार की युद्ध स्तर पर समीक्षा
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget