एक्सप्लोरर

IPO Update: पहले ही दिन 100 रुपये की कमाई करवा सकता है यह आईपीओ! जानें कितने भाव पर मिल रहे ये शेयर

IPO News: डिजिटल सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी का आईपीओ जल्द खुलने वाला है. ग्रे मार्केट में इश्यू अभी से ही धमाल मचा रहा है.

BLS E-Services IPO: अगर आप आईपीओ में पैसा लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. अगले हफ्ते डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ ( BLS E Services IPO) खुल रहा है. कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड भी तय कर दिया है. वहीं ग्रे मार्केट में अभी से आईपीओ धमाल मचा रहा है. ऐसे में निवेशकों के बीच अच्छी कमाई की उम्मीद बनी है. अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम इसके डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं. 

बीएलएस ई-सर्विसेज आईपीओ का कितना तय हुआ प्राइस बैंड?

बीएलएस ई-सर्विसेज इश्यू के जरिए कुल 310.91 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. इस आईपीओ में सभी शेयर फ्रेश जारी किए जा रहे हैं और कोई भी प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहा है. कंपनी ने आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 129 से 135 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 23,030,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री करने वाली है.

जानें आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स-

कंपनी का आईपीओ 30 जनवरी 2024 यानी मंगलवार के दिन खुल रहा है. इसमें निवेशक 1 फरवरी 2024 तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी शेयरों का अलॉटमेंट 2 फरवरी को करेगी. वहीं शेयर अलॉटमेंट में असफल निवेशकों को 5 फरवरी तक रिफंड हासिल हो जाएगा. सफल सब्सक्राइबर्स को 5 फरवरी तक डीमैट खाते में पैसे मिल जाएंगे. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 6 फरवरी 2024 को BSE और NSE में होगी.

ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा आईपीओ

बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ अभी से ही ग्रे मार्केट में कमाल दिखा रहा है. जीएमपी फिलहाल 110 रुपये यानी 81.48 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्टिंग के दिन 245 रुपये प्रति शेयर तक पहुंचने की संभावना है. इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए कंपनी ने 10 फीसदी हिस्सा, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा और सबसे ज्यादा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 75 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है.

क्या करती है कंपनी?

बीएलएस ई-सर्विसेज आईआरसीटीसी ट्रेन टिकट, पासपोर्ट, आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड, नेपाल मनी ट्रांसफर, इंश्योरेंस, फ्लिपकार्ट जैसे कई प्लेटफॉर्म के लिए ई-सर्विस प्रदान करती है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 में 3.15 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. वहीं वित्त वर्ष 2023 यह बढ़कर 20.33 करोड़ हो गया है. वित्त वर्ष 2023 कंपनी की कमाई 246.29 करोड़ रुपये रही है.

ये भी पढ़ें-

Bank Holiday: इन राज्यों में आज से चार दिन बैंक बंद, जरूरी काम के लिए जानें से पहले चेक करें हॉलिडे लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget