एक्सप्लोरर

बाजार में दबाव के बावजूद इन स्टॉक्स की शानदार चाल; बना डाला नया 52 वीक हाई, निवेशकों की मौज

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 13 जनवरी को दबाव का माहौल देखने को मिला था. हालांकि बाजार की इस गिरावट के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती दिखाई. इन स्टॉक्स ने अपने 52 हफ्तों का नया हाई लेवल छू लिया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बाजार गिरावट के बीच चुनिंदा शेयरों ने 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर छुआ।
  • नेशनल एल्युमिनियम, वेदांता, ऑथम इन्वेस्टमेंट में जोरदार तेजी दर्ज की गई।
  • एल्केम लेबोरेट्रीज और एसबीआई ने भी अपने उच्चतम स्तर बनाए।
  • यह तेजी निवेशकों के लिए आगे के अच्छे संकेत दे सकती है।

Stocks Hitting 52 Week High: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 13 जनवरी को दबाव का माहौल देखने को मिला था. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही फिसल गए. हालांकि बाजार की इस गिरावट के बीच कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूती दिखाई. 

इन स्टॉक्स ने अपने 52 हफ्तों का नया हाई लेवल छू लिया. जो शेयरों की मजबूत चाल को दिखाता है. आमतौर पर ऐसे मूवमेंट को आगे तेजी के संकेत के तौर पर देखा जाता है. आइए जानते हैं, इन शेयरों के बारे में....

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी शेयर 

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी शेयर 2.10 प्रतिशत या 7.35 रुपये की तेजी के साथ 357.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए. कारोबारी दिन के दौरान शेयरों ने 359.65 रुपए के आंकड़े को छू कर अपने 52 सप्ताह का हाई लेवल बनाया है.

पिछले 1 महीने की बात करें तो, शेयरों ने निवेशकों को 28 प्रतिशत की मुनाफा कमाने का मौका दिया है. 

वेदांता शेयर

डिविडेंड किंग कहे जाने वाले वेदांता के शेयरों ने ट्रेडिंग डे के दौरान 642.5 रुपये के आंकड़े पर पहुंचकर अपना नया 52 हफ्तों का हाई लेवल दर्ज किया. फिलहाल यह शेयर करीब 637.1 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी शेयरों में बीते एक महीने में लगभग 17 प्रतिशत की मजबूती देखने को मिली है.

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर शेयर 

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में भी जोरदार तेजी देखनी को मिली. कंपनी शेयर 7.60 फीसदी या 47.10 रुपये उछल गए है. ट्रेडिंग डे के दौरान कंपनी शेयरों ने 683.5 रुपये के आंकड़े पर पहुंच कर अपना नया 52 सप्ताह का हाई लेवल बनाया है. पिछले एक महीने में शेयरों में करीब 20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.  

एल्केम लेबोरेट्रीज शेयर

एल्केम लेबोरेट्रीज के शेयरों ने 5,933 रुपये के स्तर पर पहुंचकर अपना नया 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर बनाया. फिलहाल यह शेयर करीब 5,859 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें लगभग 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शेयर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर ने 1,029.4 रुपये के स्तर को छूते हुए नया 52 हफ्तों का हाई बनाया. फिलहाल यह शेयर करीब 1,028.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. बीते एक महीने में इसमें लगभग 7 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch Today: गिरते बाजार के बीच आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर, मुनाफा कमाने का बन सकता है मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget