एक्सप्लोरर

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, 3 लाख करोड़ का निवेशकों को नुकसान, फिसले इन कंपनियों के शेयर

Stock Market Today: बुधवार को स्टॉक मार्केट में पिछले तीन कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया. बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंक के लाभ में रहा.

Stock Market Today: वैश्विक बाजार में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी हफ्ते चौथे कारोबारी दिन यानी 22 मई 2025 को नीचे गिरने के साथ हुई है. सुबह करीब साढ़े नौ बजे सेंसेक्स 728 अंक टूट गया और 80800 के नीचे चला गया. निफ्टी भी 24,550 के नीचे आ गया. स्मॉप कैप और मिडकैप शेयरों में भारी बिकवाली से जबरदस्त दबाव है. ऐसे में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट वैल्यू तीन लाख करोड़ रुपये गिर गई. यानी निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का कुछ ही मिनट में भारी नुकसान हुआ है.  

इंडसइंड बैंक में वित्तीय गड़बड़ी और 19 साल में पहली बार चौथी तिमाही के नतीजे में हुए नुकसान का बाद बैंक का शेयर गुरुवार को करीब 4 प्रतिशत नीचे लुढ़क गया. बैंक का करीब 2300 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. सिर्फ मेटल और पीएसयू बैंक के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन में दिख रहा है. 

इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियों के गिरे शेयर

इसके अलावा, टैक महिन्द्रा और पावरग्रिड के शेयरों में भी भारी गिरावट दिख रही है. एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट ने भी शेयर बाजार को नीचे खिंचने का काम किया है. आज जो कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी उनमें आईटीसी, मैक्स एस्टेट्स, एमटीएआर, जीएमआर एयरपोर्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, गुडलक इंडिया है.

गुरुवार को एशियाई बाजार में भी गिरावट दिखी है. जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत नीचे चला गया, जबकि कोस्पी में 0.59 प्रतिशत तो वहीं एएसएक्स 200 भी 0.36 प्रतिशत नीचे फिसल गया है.

एशियाई बाजार में भी गिरावट

इससे पहले, बुधवार को स्टॉक मार्केट में पिछले तीन कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया. बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंक के लाभ में रहा. एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में लिवाली से बाजार में तेजी आई.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 410.19 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ.  कारोबार के दौरान एक समय यह 835.2 अंक तक चढ़ गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.55 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 अंक पर बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: दो दशक में पहली बार घाटे में आया IndusInd Bank, इंटरनल रिपोर्ट में बैंक ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget