एक्सप्लोरर

दो दशक में पहली बार घाटे में आया IndusInd Bank, इंटरनल रिपोर्ट में बैंक का बड़ा खुलासा

IndusInd Bank Q4 Results: बैंक ने पोस्ट करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच 2,236 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि सालभर पहले इसी दौरान कंपनी को 2,347 करोड़ का मुनाफा हुआ था.

IndusInd Bank Q4 Results: दो दशक में ऐसा पहली बार है जब इंडसइंड बैंक को तिमाही रुप घाटे में आया हो. बैंक ने इसके लिए कर्मचारियों की तरफ से किए गए फर्जीवाड़े को इसके लिए जिम्मेदार फैक्टर बताया है. बैंक ने पोस्ट करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2025 के अंतिम तिमाही यानी जनवरी से मार्च के बीच 2,236 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि सालभर पहले इसी दौरान कंपनी को 2,347 करोड़ का मुनाफा हुआ था.

18 साल में पहली बार घाटा

पिछले कुछ महीने से लगातार बैंक में फर्जीवाड़े की खबरें आंतरिक ऑडिट में सामने आ रही थी. इंडसइंड बैंक की तरफ से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि बोर्ड को शक है कि जो स्टाफ एकाउंटिंग और वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, उनकी इस मामले में बड़ी संदिग्ध भूमिका है. इंडसइंड बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के चेयरमैन सुनील मेहता का कहना है कि बोर्ड और मैनेजमेंट ये मानते हैं कि चूकें हुईं. उन्होंने कहा कि ये हमारे जैसे संस्थान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रही हैं. हालांकि, बोर्ड और प्रबंधन ने सभी पहचानी गई समस्याओं को समयबद्ध और व्यापक तरीके से सुलझाने के लिए एक मजबूत संकल्प दिखाया है.

पहला मामला बैंक के आंतरिक डेरिवेटिव ट्रेडों के गलत लेखांकन से जुड़ा है, जिससे बैंक को वित्तीय वर्ष 31 मार्च को समाप्त होने तक करीब 1,966 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ. ये खुलासा मार्च में हुआ था. इसके अलावा, इस महीने की शुरुआत में माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो के आंतरिक ऑडिट में ये पाया गया कि करीब 684 करोड़ रुपये की राशि को 3 तिमाहियों में गलत तरीके से ब्याज आय के रूप में दर्ज किया गया था. बैंक ने कहा कि इस पूरी राशि को जनवरी में रिवर्स (वापस) कर दिया गया था.

बैंक कर्मचारियों की अहम भूमिका 

इन दोनों घटनाओं के बाद बैंक के शीर्ष नेतृत्व में सफाई शुरू हुई है. सीईओ सुमंत कथपालिया और डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया, क्योंकि आंतरिक नियंत्रण और गवर्नेंस पर बढ़ते सवाल उठ रहे थे. बैंक ने कहा है कि Q4 (चौथी तिमाही) के नतीजों में अब तक जांच के ज़रिए सामने आई सभी विसंगतियों का प्रभाव परिलक्षित होता है. नियामकीय निगरानी और सख्त होने की संभावना के बीच, इंडसइंड बैंक पर अब निवेशकों का विश्वास बहाल करने और पारदर्शिता साबित करने का दबाव है.

इंडसइंड बैंक ने कहा कि बैंक ने मार्च तिमाही और समूचे वित्त वर्ष के वित्त परिणामों को अंतिम रूप देते समय ऑडिट रिपोर्ट में चिह्नित सभी विसंगतियों के प्रभाव को उचित रूप से दर्ज करने के साथ दर्शाया है.  मार्च में बैंक ने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में लेखांकन खामियों की सूचना दी थी, जिसका दिसंबर, 2024 तक बैंक की शुद्ध संपत्ति पर लगभग 2.35 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का अनुमान है.  

इसके बाद, बैंक ने बही-खाते पर प्रभाव, विभिन्न स्तरों पर खामियों का आकलन करने और सुधारात्मक कार्रवाई का सुझाव देने के लिए बाहरी एजेंसी पीडब्ल्यूसी को नियुक्त किया था. एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में 30 जून, 2024 तक नकारात्मक प्रभाव 1,979 करोड़ रुपये आंका है. मामला गहराने के बाद बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुमंत कठपालिया और डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने 29 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें: चीन-तुर्किए के बाद पाकिस्तान का एक और सदाबहार दोस्त आया सामने, भारत के साथ है बड़ा कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 Note: कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
कैसे पहचानें 200 रुपए का नोट असली है या नकली, RBI के इन 7 प्वाइंट्स से दूर करें कंफ्यूजन
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Cryptocurrency: RBI का बड़ा कदम, क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया, संसदीय समिति को दी रिपोर्ट
RBI का बड़ा कदम, क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया, संसदीय समिति को दी रिपोर्ट
अब कहां जाने की तैयारी में 8वें वेतन आयोग की टीम, सरकार को रिपोर्ट सौंपने से पहले निपटाए जा रहे बचे काम
अब कहां जाने की तैयारी में 8वें वेतन आयोग की टीम, सरकार को रिपोर्ट सौंपने से पहले निपटाए जा रहे बचे काम

वीडियोज

Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget