एक्सप्लोरर

वेस्ट एशिया में शांति के बीच लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी, 140 अंक चढ़ा सेंसेक्स, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Stock Market News: एशिया पैसिफिक बाजार में भी शुक्रवार को मजबूत दिखी. टैरिफ की समय-सीमा पर नरम रुख के बीच व्हाइट हाउस के मिले सकारात्मक संदेश से जापान का निक्केई 1.22 प्रतिशत उछला.

Stock Market Today: पश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद आयी शांति के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी आयी है. यूएस फेडरल रिजर्व की तरफ से रेट में कटौती की उम्मीद और क्रूड ऑयल के दाम में नरमी ने भी बाजार को मजबूती देने का काम किया है. इसके बाद बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 140 अंक ऊपर चढ़कर सुबह करीब सवा नौ बजे  83,844.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. जबकि एनएसई पर निफ्टी-50 भी 25.35 अंक उछलकर 25,574.35 के स्तर पर खुला है.  

Akzo Nobel के शेयर में उछाल

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आज फिर रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 85.51 पर खुला, एक दिन पहले गुरुवार को रुपया 85.71 के स्तर पर आकर बंद हुआ था.
दूसरी तरफ जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने हिस्सा खरीद के लिए समझौता किया है. Akzo Nobel के साथ पूरा हिस्सा खरीदने की डील के तहत कुल इसकी वैल्यू 9400 करोड़ की होगा. प्रति शेयर 2762.50 रुपये पर ये करार किया गया है. इसके बाद आज Akozo Nobel के शेयर में 7 प्रतिशत का उछाल देखा जा रहा है.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजय कुमार का कहना है कि करेंसी मार्केट हुए डेवलपमेंट में लगातार डॉलर की वैल्यू में गिरावट और रूपये में मजबूती ने भी भारतीय बाजार को मजबूती दी है. इसके साथ ही, विदेशी संस्थागत निवेशकों फ्लो में आयी तेजी की वजह से एक दिन पहले कुल 12,594 करोड़ रुपये का निवेश हुआ.

वैश्विक बाजार में तेजी

एशिया पैसिफिक बाजार में भी शुक्रवार को मजबूत दिखी. टैरिफ की समय-सीमा पर नरम रुख के बीच व्हाइट हाउस के मिले सकारात्मक संदेश से जापान का निक्केई 1.22 प्रतिशत उछला तो वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में 1.1 प्रतिशत की तेजी दिखी. दक्षिण कोरिया के कोस्पी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के एएसएक्स 200 में भी 0.4 प्रतिशत की उछाल दर्ज हुआ है. अगर अमेरिकी बाजार की बात करें तो गुरुवार को बाजार में तेजी दिखी और एसएंडपी 500 जहां 0.8 प्रतिशत चढ़ा तो वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.97 प्रतिशत और डाउ जोन्स में 404.41 प्वाइंट की बढ़त रहा.

एक दिन पहले 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स

भूराजनीतिक तनाव कम होने से पिछले गुरुवार को बाजार में जबरदस्त तेजी दिखी, सेंसेक्स जहां एक तरफ 1000 अंक ऊपर चढ़ा तो वहीं निफ्टी भी 304 अंक उछला. बाजार के जानकारों का मानना है कि वेस्ट एशिया में शांति और घरेलू स्तर पर साकारात्मक रुझान से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है.  

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वाइस चीफ रिसर्च अजित मिश्रा का कहना है कि मासिक वायदा अनुबंधों के निपटान के दिन बाजार 1% से ज्यादा चढ़ गए. सत्र की शुरुआत से ही सकारात्मक कारोबार के साथ हुआ, जिसके पीछे बेहतर वैश्विक संकेतों की अहम भूमिका रही.चुनिंदा बड़ी कंपनियों में खरीदारी से बढ़त को मजबूती मिली.

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के नेतृत्व में फिर से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रचा इतिहास, 20 लाख करोड़ का छुआ मार्केट कैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget