एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली Reliance Industries ने फिर से रचा इतिहास, 20 लाख करोड़ का छुआ मार्केट कैप

RIL Market Cap: सालभर से इसके शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही था कि रिलायंस के शेयर में पिछले तीन महीने के दौरान शानदार तेजी की वजह से 20 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन कैटगरी के साथ ही ये बाजार की सबसे ज्यादा कैप वाली कंपनी बन गई.

Reliance Industries Limited Market Cap: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 26 जून 2025 यानी गुरुवार को दलाल स्ट्रीट पर शेयरों में तेजी की वजह से फिर 20 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन को छुआ है. इन्वेस्टर्स की जबरदस्त दिलचस्पी की वजह से बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर शाम के वक्त करीब 2 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार करते हुए 1,495.20 रुपये के स्तर पर जाकर बंद हुआ. 

रिलायंस ने फिर रचा इतिहास

सालभर से इसके शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही थी. लेकिन रिलायंस के शेयर में पिछले तीन महीने के दौरान शानदार तेजी की वजह से 20 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटलाइजेशन कैटगरी के साथ ही ये बाजार की सबसे ज्यादा कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. बीएसई आंकड़ा के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 20,23,375.31 करोड़ रुपये है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इससे पहले 2024 में 13 फरवरी को 52 वीक के उच्चतम स्तर 2957.80 रुपये को छूते हुए मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार किया था.

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से देश की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर है 1591218 करोड़ मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ एचडीएफसी बैंक. इसके बाद 1245219 करोड़ के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और 1027838 करोड़ मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ है आईसीआईसीआई बैंक.

एक महीने में 23 प्रतिशत का रिटर्न

गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह से ही रिलायंस इडस्ट्रीज के शेयर में जबरदस्त तेजी दिख रही थी और इसकी वजह से इसके स्टॉक्स में 2.14 प्रतिशत की उछाल दिखी और ये इसे तेजी के साथ 1498 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. मार्केट कैपिटलाइजेशन की अगर बात करें तो इसने 37837.9 करोड़ रुपये इसमें जोड़ा है.

अगर इस साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के रिटर्न की बात करें तो ये 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. पिछले पिछले एक महीने के दौरान इसके शेयर में करीब 4 प्रतिशत की तेजी दिखी है. 2005 के अगस्त में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए, 2007 के अप्रैल में 2 लाख करोड़, 2007  के सितंबर में 3 लाख करोड़, 2007 के अक्टूबर में 4 लाख करोड़ रुपये हो गया था. इसके 12 साल बाद 2017 में 5 लाख करोड़, 2019 के नवंबर में 10 लाख करोड़ और 2021 के सितंबर में 15 लाख करोड़ रुपये हो गया.
 

ये भी पढ़ें: NSE पर शुरू होने वाली है Electricity Futures की ट्रेडिंग, स्पॉट मार्केट में गिर सकती है बिजली की कीमत

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget