एक्सप्लोरर

Stock Market Update: सेंसेक्स की हल्की गिरावट के साथ शुरुआत, बाजार खुलते ही निफ्टी में 17,276 का लेवल आया

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग आज हल्की तेजी के साथ होने के संकेत लग रहे थे पर सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) की ओपनिंग आज हल्की तेजी के साथ होने के संकेत थे लेकिन बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 36.73 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 57,864.41 पर खुला है. एनएसई के निफ्टी (Nifty) की बात करें तो ओपनिंग के 5 मिनट के भीतर ही ये 48.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 17,200.15 पर ट्रेड कर रहा है. 

शुरुआती ट्रेड में बाजार कैसा है
आज बैंक निफ्टी की गिरावट ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया है, ये करीब 350 अंक टूटकर कमजोरी के साथ 36194 पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती 10 मिनट में ही निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट आ चुकी है. दुनिया के 77 देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद ग्लोबल बाजारों समेत भारतीय बाजार में भी घबराहट का माहौल है. कल की हल्की तेजी के बाद आज स्टॉक मार्केट में सेंटीमेंट कमजोर बना हुआ है.  

प्री-ओपन में बाजार
प्री-ओपन में बाजार में मामूली तेजी देखी गई और निफ्टी में हरे निशान में कारोबार हो रहा है. SGX Nifty आज सुबह 25 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 17302 पर ट्रेड कर रहा था. हालांकि बाजार खुलने के बाद निफ्टी करीब 50 अंक नीचे आ गया है.  

Nifty के टॉप गेनर्स और लूजर्स
आज निफ्टी के 50 में से 43 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं और सिर्फ 7 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. टॉप गेनर्स में भी आईटी शेयरों का बोलबाला है और चढ़ने वाले शेयरों में इंफोसिस 2.35 फीसदी ऊपर है. विप्रो आज 1.7 फीसदी चढ़ा है. इसके अलावा टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में भी बढ़त के साथ ट्रेड चल रहा है.

EPFO News: ईपीएफओ मेंबर्स अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जल्दी करें ई-नॉमिनेशन वर्ना हो सकती है परेशानी, यहां है पूरा तरीका

गिरने वाले शेयर्स
टाइटन और टाटा मोटर्स जैसे हैवीवेट आज 3.33 फीसदी टूटे हैं. एचयूएल, एमएंडएम और मारुति के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सबसे ज्यादा गिरने वाले 5 शेयरों में भी ऑटो सेक्टर के 3 शेयर हैं.

एशियाई बाजारों में कैसा है कारोबार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है. जापान के निक्केई में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और ताइवान और कोस्पी में आज हल्की कमजोरी है. शंघाई कम्पोजिट हल्की बढ़त दिखा रहा है और स्ट्रेट टाइम्स में भी सुस्ती देखी जा रही है. 

Petrol Diesel Price Today 17 December 2021: पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हुए, दिल्ली-मुंबई, जयपुर-भोपाल समेत जानें आपके शहर में नए दाम

कल कैसी रही थी बाजार की चाल
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखी और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद हुए. सेंसेक्स 113 अंकों की तेजी के साथ 57,901 अंकों पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ 17,248 अंकों पर बंद हुआ. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget