एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार की जोरदार तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 60 हजार के पार, 18,000 के करीब Nifty

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है और निफ्टी 18,000 के करीब आ गया है. वहीं सेंसेक्स में एक बार फिर 60,000 का लेवल पार हो गया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार (Stock Market) में आज अच्छा उछाल देखा जा रहा है और सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में आईटी शेयरों (IT Stocks) की उछाल के दम पर बाजार कुलांचे भरता नजर आ रहा है. 

कैसे खुला बाजार
बाजार की शुरुआत में आज सेंसेक्स 60 हजार के पार हो गया था. सेंसेक्स में 438.10 अंक यानी 0.73 फीसदी की उछाल के बाद 60,182.75 पर कारोबार देखा जा रहा है. एनएसई का निफ्टी 17913 पर खुला है.

Nifty के शेयरों का हाल
निफ्टी के शेयरों का हाल देखें तो इसके 34 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है और 16 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. आज कारोबार की शुरुआत 17913 पर हुई और बाजार खुलने के आधे घंटे के भीतर निफ्टी में 100 अंकों का उछाल देखा जा रहा है. 

बाजार के टॉप गेनर्स
आज बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो मारुति का शेयर 2.82 फीसदी ऊपर है और आईटीसी का शेयर 2.45 फीसदी चढ़ा है. हीरो मोटोकॉर्प में 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है. यूपीएल में 1.40 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. आईसीआईसीआई बैंक 1.37 फीसदी की उछाल पर है.

 

Stock Market Opening: बाजार की जोरदार तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 60 हजार के पार, 18,000 के करीब Nifty

Nifty के गिरने वाले शेयर्स
आज विप्रो में 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है और एशियन पेंट्स 0.66 फीसदी फिसला है. एचसीएल टेक में 0.52 फीसदी नीचे कारोबार हो रहा है. टेक महिंद्रा 0.49 फीसदी और श्री सीमेंट 0.46 फीसदी टूटे हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें
बैंक निफ्टी में आज शानदार उछाल देखा जा रहा है और बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी 382.90 अंक यानी 1.01 फीसदी की उछाल के साथ 38,122 के लेवल पर बना हुआ है. 1.89 फीसदी की तेजी मीडिया सेक्टर में है और 1.76 फीसदी का उछाल रियलटी सेक्टर में दर्ज किया जा रहा है. निफ्टी पीएसयू बैंक सेक्टर में 1.64 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार हो रहा है.

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल
बाजार की प्री-ओपनिंग में आज सेंसेक्स 60 हजार के पार हो गया था और 9 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 325.74 अंक यानी 0.55 फीसदी की उछाल के बाद 60,070 पर कारोबार कर रहा था. यानी आज सेंसेक्स के फिर से 60 हजारी होने की पूरी तैयारी है. एनएसई का निफ्टी 17925 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. 

ये भी पढ़ें

PNB के ग्राहक हो जाएं खुश, वीडियो कॉल से लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करना है मुमकिन- जानें प्रोसेस

Sovereign Gold Bond: आज से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, यहां लें पूरी जानकारी और उठाएं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget