एक्सप्लोरर

PNB के ग्राहक हो जाएं खुश, वीडियो कॉल से लाइफ सर्टिफिकेट सबमिट करना है मुमकिन- जानें प्रोसेस

Video Life Certificate: पीएनबी के पेंशनर्स अब वीडियो कॉल के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवा सकते हैं. इसके जरिए वो बिना बैंक जाए घर बैठे अपना जीवन प्रमाणपत्र सबमिट कराने की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं.

Video Life Certificate: देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पेंशनधारकों (Pensioners) के लिए ऐसी सुविधा लेकर आया है जिसके जरिए वो घर बैठे जीवन प्रमाणपत्र या लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा कर सकते हैं.  पीएनबी ने नई वीडियो बेस्ड कस्टमर आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस (Video Call System) की शुरुआत की है जिसके जरिए बुजुर्ग पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाणपत्र घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए जमा कर पाएंगे. 

PNB ने दी थी जानकारी
दरअसल कोविड महामारी के एर बार फिर सिर उठाने के दौर के बीच देशभर में तरह-तरह की पाबंदियां लग रही हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वो घर से बेहद जरूरत होने पर ही बाहर निकलें. पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी हाल ही में दी थी कि अब जीवन प्रमाणपत्र वीडियो कॉल के जरिये जमा कर सकते हैं. इसके लिए 28 फरवरी, 2022 आखिरी तारीख है.

28 फरवरी तक जमा करा सकते हैं सर्टिफिकेट
बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2022 कर दी गई क्योंकि कई पेंशनधारक इस तिथि तक अपना जीवन प्रमाणपत्र सबमिट नहीं करा पाए थे. वैसे हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख 30 नवंबर होती है लेकिन कोविड परिस्थितियों को देखते हुए पेंशन विभाग द्वारा इसकी आखिरी तारीख पहले 31 दिसंबर और फिर 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है.

जानें कैसे वीडियो कॉल के जरिए जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

  • PNB की वेबसाइट https://www.pnbindia.in/ पर जाएं और ऑनलाइन सर्विसेज में लाइफ सर्टिफिकेट ऑप्शन सेलेक्ट कर लें.
  • इस लिंक पर आगे बढ़कर अपना अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर डालें. 
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालें.
  • अपना आधार नंबर भरें और आगे बढ़ने के लिए नियम-शर्तों को स्वीकार करने वाला कॉलम टिक करें.
  • आधार वेरिफिकेशन के लिए OTP दर्ज करें जो आपके मोबाइल पर आया होगा.
  • अपने पेंशन टाइप का चुनाव करें. अगर आप रेग्युलर पेंशन का चयन करते हैं तो वीडियो जीवन प्रमाणपत्र के लिए 'Submit Request' पर क्लिक करें.
  • फैमिली पेंशन के लिए अपने एंप्लायमेंट और मेरिटल स्टेटस या वैवाहिक स्थिति की जानकारी सबमिट करें.
  • वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट के लिए 'Submit Request' पर क्लिक करें.
  • सारा प्रोसेस करने के बाद वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट के लिए आपकी एप्लीकेशन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगी.
  • तय समय पर बैंक के अधिकारी आपको वीडियो कॉल करेंगे और आपसे जो-जो प्रोसेस कराए जाएं वो पूरे करके वीडियो लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर दें.

अगर आप इसके बारे में और जानकारी लेना चाहते हैं तो पीएनबी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सर्विसेज पर क्लिक करके ले सकते हैं. इसके अलावा https://onlinesb.pnbindia.in:444/static/pnblc/pwa/main.html#/lifeCertificate/accountDetails पर जाकर खुद के लिए वीडियो कॉल के लिए बैंक को ऑथराइज कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Sovereign Gold Bond: आज से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, यहां लें पूरी जानकारी और उठाएं फायदा

7th Pay Commission: DA Arrear को लेकर मिली बड़ी जानकारी, जानिए किस दिन खाते में आ सकते हैं 2 लाख रुपये!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget