एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond: आज से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, यहां लें पूरी जानकारी और उठाएं फायदा

Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ते में सोना (Gold) खरीदना है तो आपके लिए आज से सुनहरा मौका है. आरबीआई (RBI) की स्कीम के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के बारे में जानकारी लें.

Sovereign Gold Bond: सोना (Gold) खरीदारी की चाहत रखने वालों के लिए आज से सुनहरा मौका है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का नौवां चरण Sovereign Gold Bond scheme 2021-22 (Series IX) आज से शुरू हो चुका है. स्कीम के तहत आज यानी 10 जनवरी से 14 जनवरी तक सोने की सस्ते में खरीदारी कर सकते हैं.

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सोने का प्राइस
RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2021-22 की नौवीं सीरीज के लिए 4786 रुपये प्रति ग्राम का इश्यू प्राइस तय किया गया है. आरबीआई ने इस नौवें चरण के लिए सोने का 4786 रुपये प्रति गाम का प्राइस पिछली सीरीज के मुकाबले कम रेट पर तय किया है. 

नौवीं सीरीज में कम किया प्राइस
सरकार ने आठवीं सीरीज के इश्यू प्राइस से नौवीं सीरीज में 5 रुपये प्रति ग्राम की कमी की है. आठवीं सीरीज के लिए 4791 रुपये प्रति ग्राम का इश्यू प्राइस तय किया गया था और आज से शुरू हो रही नौवीं सीरीज के लिए 4786 रुपये का प्राइस तय हुआ है. 

ऑनलाइन खरीदेंगे तो और सस्ता मिलेगा
अगर आप ऑनलाइन या डिजिटल तरीके से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सोना खरीदते हैं तो इस पर 50 रुपये का डिस्काउंट और हासिल कर सकते हैं. यानी प्रति ग्राम 4736 रुपये के भाव पर आप ऑनलाइन गोल्ड खरीद सकते हैं. 

इसमें कैसे करें ऑनलाइन इंवेस्ट
एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) पर गोल्ड बॉन्ड की यूनिट खरीदें और उसके मूल्य के बराबर का अमाउंट आपके डीमैट खाते से जुड़े अकाउंट से कट जाते हैं. 

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शर्त
इसमें 5 साल का लॉकइन पीरीयड होता है और ये 8 साल बाद मैच्योर होते हैं. अगर आप 5 साल के बाद ही इन्हें बेचना चाहते हैं तो आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के हिसाब से 20.80 फीसदी चार्ज देना होगा. अगर 8 साल तक रखते हैं और बॉन्ड मैच्योर हो जाते हैं तो आपको इनके बेचने पर मिले लाभ पर कोई टैक्स नहीं देना होगा.

कैसे कर सकते हैं इसमें इंवेस्ट
RBI ने बैंक की ब्रांचेज, पोस्ट ऑफिस, स्टॉक एक्सचेंज और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) के जरिए इसमें इंवेस्ट करने का ऑप्शन दिया है. आपको अगर ऑफलाइन खरीदना है तो इन जगहों पर जाकर इंवेस्ट कर सकते हैं. 

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत
इसकी सबसे अच्छी खासियत ये है कि जहां सोना सस्ते रूप में मिलता है वहीं इंवेस्टेड रकम पर 2.5 फीसदी का गारंटीड फिक्स्ड रिटर्न मिलता है जो हर छमाही यानी 6 महीने पर आपके अकाउंट में आता है. ये स्लैब के हिसाब से टैक्सेबल है. 
इसका एक फायदा और है कि आप एक वित्त वर्ष में 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक का सोने की वैल्यू के बराबर गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं. 
इसमें सोने की आम खरीदारी की तरह जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं लगते हैं.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को स्टॉक एक्सचेंज में भी आसानी से बेचा जा सकता है.
फिजिकल गोल्ड की जगह इन बॉन्ड को रखने में सुरक्षित विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें: 

7th Pay Commission: DA Arrear को लेकर मिली बड़ी जानकारी, जानिए किस दिन खाते में आ सकते हैं 2 लाख रुपये!

Indian Railways: इंडियन रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, आज से ये लोग ट्रेन में नहीं कर पाएंगे सफर, आपने भी कराया है टिकट तो जल्दी करें चेक...!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget