एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट पर शुरुआत के बावजूद मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार की शांत शुरुआत हुई जिसमें सेंसेक्स-निफ्टी तो गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप का रिकॉर्ड हाई छूने का सिलसिला जारी है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिलीजुली रही. इसमें बीएसई सेंसेक्स तो बाजार खुलते ही 100 अंक नीचे चला गया जबकि एनएसई निफ्टी एकदम सपाट खुलकर 24300 के नीचे फिसल गया.

कैसी रही बाजार की शुरुआत

बीएसई का सेंसेक्स 81.60 अंक या 0.10 फीसदी गिरकर 79,915 के लेवल पर ओपन हुआ है. एनएसई का निफ्टी केवल 5.60 अंकों की तेजी के साथ 24,329 पर खुला है. इस तरह बाजार की शुरुआत मिलीजुली हुई है.

बैंक निफ्टी में शुरुआत से ही गिरावट

बैंक निफ्टी गिरावट के बाद खुला था और बाजार खुलने के तुरंत बाद इसने 52,321 का निचला स्तर बनाया. हालांकि इसमें तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है जिसके दम पर ये 52,656 के हाई तक भी जा चुका है. बैंक निफ्टी के 12 में से 9 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है जबकि 3 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन 450 लाख करोड़ रुपये के मील के पत्थर को पहले ही पार कर चुका था और आज ये 451.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. बीएसई पर इस समय 3329 शेयरों में कारोबार हो रहा है जिसमें 1920 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है. 1266 स्टॉक में गिरावट देखी जा रही है और 143 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार हो रहा है. 170 शेयरों में अपर सर्किट लगा है और 91 शेयरों में लोअर सर्किट है. 240 शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर हैं जबकि 17 शेयर इतने ही समय के निचले स्तर पर हैं. 

सेंसेक्स के शेयरों का हाल 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और 14 शेयरों में तेजी देखी जा रही है. चढ़ने वाले स्टॉक में टाटा मोटर्स 2.03 फीसदी ऊपर टॉप गेनर बना हुआ है और टेक महिंद्रा में 0.52 फीसदी उछाल है. एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक 0.34 फीसदी की बढ़त पर हैं. एमएंडएम 0.33 फीसदी और इंफोसिस 0.25 फीसदी की बढ़त पर है.

निफ्टी के शेयरों का अपडेट

निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में गिरावट हावी है और 19 शेयरों में तेजी बनी हुई है जबकि 1 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है. टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो, एमएंडएम और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे आगे हैं. गिरने वाले शेयरों में टाइटन, श्रीराम फाइनेंस, डीवीज लैब्स, अडानी पोर्टस और एशियन पेंट्स के शेयर हैं.

ये भी पढ़ें

इन 10 कंपनियों ने डिविडेंड से भर दी निवेशकों की जेबें, क्या आपके पास है इनमें से कोई स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget