एक्सप्लोरर

इन 10 कंपनियों ने डिविडेंड से भर दी निवेशकों की जेबें, क्या आपके पास है इनमें से कोई स्टॉक

Dividend Payout: वित्त वर्ष 2024 के लिए इन 10 कंपनियों ने अपने इनवेस्टर्स को सबसे ज्यादा डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

Dividend Payout: कंपनियां अपने लाभ का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों के बीच समय-समय पर बांटती रहती हैं. निवेशक भी ऐसे स्टॉक में ज्यादा इंट्रेस्ट रखते हैं, जो अच्छे रिटर्न के साथ-साथ डिविडेंड भी बांटती हैं. डिविडेंड बांटने वाली कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा भी मजबूत होता है. डिविडेंड की वजह से निवेशकों को नियमित आय भी होती रहती है. आज हम आपको ऐसी टॉप 10 कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने वित्त वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा डिविडेंड बांटा है. 

3एम इंडिया (3M India)

3एम इंडिया ने पिछले साल से ही डिविडेंड देना शुरू किया था. अमेरिका स्थित 3M कंपनी की भारतीय ब्रांच ने FY24 के लिए प्रति शेयर 685 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है. यह किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा इस साल दिया जाने वाला सबसे ज्यादा डिविडेंड है. दो साल में 3एम इंडिया ने डिविडेंड के तौर पर 1,842 करोड़ रुपये बांटे हैं. 

एबॉट इंडिया (Abbott India)

दवा निर्माता एबॉट इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 410 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड बांटने की घोषणा की है. यह उसके पूरे साल के प्रॉफिट का 73 फीसदी है. एबॉट लेबोरेटरीज की यूनिट एबॉट इंडिया वित्त वर्ष 2018 से 2023 के बीच हर साल स्पेशल डिविडेंड बांटती रही है. 

बॉश (Bosch)

बॉश का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है. कंपनी पिछले 5 साल से अच्छा डिविडेंड देती रही है. पिछले साल 480 रुपये डिविडेंड देने के बाद बॉश ने वित्त वर्ष 2024 में 375 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है. वित्त वर्ष 2024 में बॉश का नेट प्रॉफिट 75 फीसदी बढ़कर 2,491 करोड़ रुपये हो गया है. 

पेज इंडस्ट्रीज (Page Industries)

बेंगलुरु हेडक्वार्टर पेज इंडस्ट्रीज लोकप्रिय इनरवियर ब्रांड जॉकी की मालिक है. पेज इंडस्ट्रीज देश में सबसे ज्यादा डिविडेंड बांटने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुई है. पेज इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 569 करोड़ रुपये रहा है. साथ ही EBITDA भी 1.1 फीसदी बढ़कर 872 करोड़ रुपये हो गया.

ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (Oracle Financial Services)

ओरेकल डिविडेंड बांटने के मामले में अन्य बड़ी आईटी कंपनियों से काफी आगे है. इस मिडकैप सॉफ्टवेयर कंपनी ने 2080 करोड़ रुपये डिविडेंड के तौर पर बांटने का ऐलान किया है. कंपनी प्रति शेयर 240 रुपये डिविडेंड देने वाली है. वित्ती वर्ष 2024 के लिए ओरेकल फाइनेंशियल का नेट प्रॉफिट 23 फीसदी बढ़कर 2,219 करोड़ रुपये हो गया है. 

एमआरएफ (MRF)

देश में सबसे ज्यादा डिविडेंड बांटने वाली टॉप 5 कंपनियां एमएनसी हैं. मगर, टॉप 10 लिस्ट में शामिल एमआरएफ एक भारतीय मूल की कंपनी है. देश की सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी 200 रुपये के डीपीएस के साथ 6वें नंबर पर रही है. कंपनी का स्टॉक लगभग 1.3 लाख रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. 

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ (Procter & Gamble Health)

कंपनी का नेट प्रॉफिट 2,041 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने प्रति शेयर 150 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ वित्ती वर्ष के लिए कुल 200 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा कर चुकी है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने प्रति शेयर 95 रुपये का डिविडेंड दिया था. 

महाराष्ट्र स्कूटर्स (Maharashtra Scooters)

बजाज होल्डिंग्स इनवेस्टमेंट के स्वामित्व वाली महाराष्ट्र स्कूटर्स ने वित्त वर्ष 2024 में प्रति शेयर 170 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी पिछले चार साल से लगातार डिविडेंड बढ़ाती जा रही है. वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने 50 रुपये डिविडेंड दिया था. 

सनोफी इंडिया (Sanofi India)

कंपनी का नेट प्रॉफिट 603 करोड़ रुपये रहा है. कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए सनोफी इंडिया ने प्रति शेयर 167 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. हालांकि, यह 5 साल में सबसे कम है. साल 2022 में कंपनी ने 570 रुपये और 2021 के लिए 490 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था. कंपनी जनवरी से दिसंबर को अपना अकाउंटिंग ईयर मानती है.

प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन (Procter & Gamble Hygiene)

कंपनी का नेट प्रॉफिट 603 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने प्रति शेयर 160 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यह आंकड़ा साल 2017 के बाद से सबसे ज्यादा है. साल के लिए कुल डिविडेंड में कंपनी के 60 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रति शेयर 60 रुपये का वन टाइम स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: पेटीएम मेरी वो प्यारी बेटी जिसका एक्सीडेंट हो गया, भावुक हुए कंपनी के फाउंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा

वीडियोज

किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget