एक्सप्लोरर

Stock Market: सेंसेक्स 650 अंक ऊपर 31300 के पार पहुंचा, निफ्टी 2 फीसदी चढ़कर 9170 के ऊपर

भारतीय शेयर बाजार की आज शानदार बढ़त के साथ शुरुआत हुई है. बैंक निफ्टी की जबरदस्त तेजी के चलते स्टॉक मार्केट को अच्छी मजबूती मिली है.

नई दिल्लीः आज घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. सोमवार को दिखी गिरावट के बाद आज भारतीय स्टॉक मार्केट की गैपअप ओपनिंग यानी बढ़त के साथ शुरुआत हुई है. मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार अंबेडकर जयंती के चलते बंद रहे थे और एक दिन बंद रहने के बाद आज शेयर बाजारों में अच्छी बढ़त दर्ज की जा रही है.

कैसे खुला बाजार आज के कारोबार में सेंसेक्स शुरुआत में ही 650 अंक ऊपर था और खुलने के 5 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स में 524.25 अंक यानी 1.71 फीसदी की उछाल के साथ 31,214 पर कारोबार हो रहा था. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 9196 पर खुलने के बाद शुरुआती 5 मिनट में ही 176.50 अंक यानी 1.96 फीसदी ऊपर 9170 पर कारोबार कर रहा था.

प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में बाजार आज के प्री-ओपन ट्रेडिंग सेशन में बाजार की चाल अच्छी रफ्तार में दिखी और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 440 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 31134 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 206 अंकों की उछाल के साथ 9200 पर कारोबार करता दिख रहा था.

सोमवार को कैसे बंद हुआ था बाजार इस हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ था. सेंसेक्स 469 अंक टूटकर 31 हजार के नीचे फिसला था और 30,690 पर जाकर बंद हुआ था. इसके अलावा एनएसई का इंडेक्स निफ्टी 118 अंक गिरकर 9000 के नीचे जा गिरा था. ये 8993 पर बंद हुआ था.

आज के एशियाई बाजारों का हाल आज एशियाई बाजारों से मिलेजुले संकेत सामने आ रहे हैं. जापान का निक्केई करीब 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 19520 के ऊपर कारोबार कर रहा है और इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग भी लाल निशान में दिख रहा है और करीब 0.4 फीसदी नीचे है. वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट मामूली कमजोरी दिखा रहा है और 0.12 फीसदी की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि आज ताइवान का बाजार 1 फीसदी की उछाल पर है और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स भी 0.25 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेडिंग करता दिख रहा है.

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को कैसा रहा कारोबार अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखी गई और यहां डाओ जोंस ने 560 अंकों की शानदार बढ़त के साथ बंद दिया. इसके अलावा नैस्डेक में भी करीब 4 फीसदी की जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. अमेरिकी बाजारों में कल माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और एप्पल के शेयरों ने अच्छी तेजी और बढ़त दिखाई जिसके दम पर अमेरिकी बाजारों में कल एक अच्छा ट्रेडिंग सेशन बीता.

 ये भी पढ़ें

Coronavirus: 2020 में एयरलाइंस के यात्री रेवेन्यू में 314 अरब डॉलर की गिरावट का अनुमान- IATA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget