एक्सप्लोरर

Coronavirus: 2020 में एयरलाइंस के यात्री रेवेन्यू में 314 अरब डॉलर की गिरावट का अनुमान- IATA

दुनियाभर के कोरोना वायरस के कारण पैदा आर्थिक संकट के चलते एयरलाइंस कंपनियों को भारी नुकसान होगा और इनके यात्री राजस्व में 314 अरब डॉलर की गिरावट आ सकती है.

नई दिल्लीः दुनियाभर में जारी कोरोना वायरस संकट के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. विश्व की कई एयरलाइंस भारी आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रही हैं, ऐसे में IATA का अनुमान और ज्यादा चिंता पैदा कर सकता है. IATA यानी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अनुमान दिया है कि साल 2020 में एयरलाइंस के यात्री रेवेन्यू में 314 अरब डॉलर की गिरावट आ सकती है.

IATA ने कहा है कि साल 2020 में कोरोना वायरस के कारण बनी स्थितियों के कारण एयरलाइंस के यात्री राजस्व में 314 अरब डॉलर की कमी हो सकती है जो कि साल 2019 के मुकाबले 55 फीसदी की गिरावट होगी.

पहले दिया था 252 अरब डॉलर की गिरावट का अनुमान इससे पहले 24 मार्च को ही IATA ने ये कहा था कि दुनियाभर की एयरलाइंस को 252 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ सकता है जो कि 2019 के मुकाबले 44 फीसदी की गिरावट के बराबर होता.

क्यों दिया गया ये अनुमान IATA ने एक बयान जारी करके बताया है कि दुनिया मंदी की ओर बढ़ रही है और कोविड-19 के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट का सबसे गहरा असर 2020 की दूसरी तिमाही में देखा जाएगा और दुनिया की जीडीपी के 2 फीसदी तक सिकुड़ने की आशंका है. दुनियाभर की सरकारों ने कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए अपने यहां हवाई यातायात को प्रतिबंधित किया है या उन पर कई तरह के लगाम लगाई हैं जिनसे एयरलाइंस कंपनियों के रेवेन्यू में भारी गिरावट आएगी. अगले तीन महीनों तक भी एयर ट्रैवल के सीमित रूप में ही खुलने की संभावना है जिसकी वजह से एयरलाइन कंपनियों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

ग्लोबल पैसेंजर डिमांड में आएगी कमी IATA ने अपने बयान में आगे कहा है कि दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों के ऊपर संकट पैदा होने की वजह से 2020 की तीसरी तिमाही में पैसेंजर डिमांड में 8 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है जो कि काफी चिंताजनक आंकड़ा हो सकता है. देशों की जीडीपी में गिरावट का सीधा असर एयर ट्रैवल की डिमांड में कमी के तौर पर देखा जाएगा.

अप्रैल की शुरुआत में ग्लोबल एयरलाइंस के संचालन में कुल मिलाकर 80 फीसदी की गिरावट देखी गई है जिसका सीधा निगेटिव असर दूसरी तिमाही में एयरलाइंस के कारोबार पर पड़ेगा. 2019 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2020 की दूसरी तिमाही काफी निराशाजनक रहने वाली है.

ये भी पढ़ें

घटेगी हाउसिंग सेक्टर में मांग, 20 फीसदी तक सस्ते हो सकते हैं मकान-HDFC चेयरमैन दीपक पारेख

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget