एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटकर 55218 पर खुला, Nifty 16600 के नीचे

Stock Market Opening: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज भारतीय बाजार के लिए भी ओपनिंग अच्छी नहीं रही है और बाजार गिरावट के साथ खुले हैं. ऑटो शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.

Stock Market Opening: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज भारतीय बाजार के लिए भी ओपनिंग के समय संकेत अच्छे नहीं हैं. कल रात अमेरिकी बाजारों में दिखी जोरदार गिरावट का असर घरेलू स्टॉक मार्केट पर दिखाई देगा. आज एशियाई बाजारों से भी खराब संकेत ही मिले हैं. 

कैसे खुला बाजार
सेंसेक्स में आज 245 अंकों की गिरावट के साथ 0.44 फीसदी नीचे कारोबार की शुरुआत हुई है और ये 55,218 के स्तर पर खुला है. वहीं निफ्टी की बात करें तो ये 66.10 अंकों की गिरावट के साथ 16528 पर खुला है. बैंक निफ्टी में आज ओपनिंग के मिनटों में गिरावट दर्ज की जा रही है. 

कैसी है निफ्टी की चाल
आज के कारोबार को देखें तो कारोबार खुलने के शुरुआती मिनटों के भीतर निफ्टी के 50 में से 23 शेयरों में तेजी बनी हुई है और  27 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है. बैंक निफ्टी को देखें तो ये 30.50 अंक यानी 34,506 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 

सेक्टोरियल इंडेक्स
बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, ऑयल एंड गैस और फाइनेंशियल सेक्टर में हल्की से तेज गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो शेयरों में आज देखी जा रही है. निफ्टी के चढ़ने वाले सेक्टर्स की बात करें तो मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. मीडिया शेयरों में भी 1.14 फीसदी की खासी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है.

कौनसे शेयर चढ़े हैं आज
टाटा स्टील 2 फीसदी तो जेएसडब्ल्यू स्टील 1.35 फीसदी ऊपर हैं. कोल इंडिया 1.20 फीसदी, हिंडाल्को 1.18 फीसदी और बीपीसीएल करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. 

गिरने वाले शेयरों का हाल
आज के गिरने वाले शेयरों की बात करें तो टाटा मोटर्स 1.70 फीसदी टूटा है और टाटा कंसोर्शियम 1.26 फीसदी गिरा है. मारुति में 1.18 फीसदी की गिरावट है और नेस्ले इंडस्ट्रीज 0.95 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है. एचयूएल में 0.6 फीसदी की 
गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है.

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा बाजार
प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल देखें तो सेंसेक्स में आज 245 अंकों की गिरावट के साथ 0.44 फीसदी नीचे कारोबार हो रहा है. आज प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 55,218 के स्तर पर लाल निशान में कारोबार कर रहा है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 66.10 अंकों की गिरावट के साथ 16528 पर कारोबार कर रहा है. 

कल कैसे बंद हुआ था बाजार
सेंसेक्स कल 55,464 के लेवल पर बंद हुआ था और एनएसई का निफ्टी 16594 के स्तर पर बंद हुआ था. 

ये भी पढ़ें

एल्यूमीनियम की कीमतें मार्च में बढ़कर ऑलटाइम हाई पर, रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा इस बात का भी है असर

Petrol Diesel Rate: चुनावी समर खत्म, क्या आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या हैं फ्यूल रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
ICICI Bank ने ट्रांजैक्शन्स पर बढ़ाया चार्ज, 3 बार फ्री, फिर 4 रुपए प्रति हजार
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
जियो IPO का धमाका: मेगा इश्यू में रिटेल निवेशकों का भी कोटा फुल, बस कल तक का मौका
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
SBI डेटा लीक: क्या आपके नाम पर भी कोई ले सकता है क्रेडिट कार्ड?
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget