एक्सप्लोरर

बाजार में शानदार उछालः सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुए बंद

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेजी देखी गई है. शुक्रवार को महंगाई के घटे आंकड़ों से आने वाली क्रेडिट पॉलिसी में ब्याज दरों में कमी आने की उम्मीद से बाजार उछल गए. वहीं आज अच्छे मानसून की आहट से भी शेयर बाजार को सहारा मिला है. आज के कारोबार में निफ्टी, सेंसेक्स और निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं. बढ़त के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुए. हालांकि आज भी रुपये की मजबूती जारी रहने से आईटी शेयरो में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 33.97 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 30,322 पर जा पहुंचा वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 44.50 अंक यानी 0.47 फीसदी की उछाल के साथ 9,445 पर जाकर बंद हुआ है. सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार के दौरान आईटी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान में कारोबार बंद हुआ है. वहीं मेटल शेयरों में 2.28 फीसदी और फार्मा शेयरों में 1.30 फीसदी की शानदार तेजी के बदौलत स्टॉक मार्केट में अच्छी तेजी पर कारोबार बंद हुआ है. इसके साथ बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑयल एंड गैस और पावर सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखी गई है. बैंक निफ्टी 0.7 फीसदी तक मजबूत हुआ, ऑटो इंडेक्स 0.5 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.6 फीसदी की मजबूती दिखाकर बंद हुए हैं. बीएसई रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी, ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.75 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.6 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 19 शेयरों में गिरावट रही और बाकी 31 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ बंद मिला है. सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में टाटा स्टील 4.52 फीसदी ऊपर बंद हुआ. हिंडाल्को 4 फीसदी और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 3.36 फीसदी की मजबूती पर बंद हुआ है. इसके अलावा बॉश 2.76 फीसदी और ल्यूपिन 2.48 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुआ है. ग्रासिम में 2.17 फीसदी की बढ़ दर्ज की गई. निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में अरविंदो फार्मा फीसदी, इंफोसिस 1.14 फीसदी, आयशर मोटर्स 0.90 आयशर मोटर्स और भारती इंफ्राटेल 0.72 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं. वहीं हीरो मोटोकॉर्प 0.66 फीसदी औ यस बैंक 0.61 फीसदी तक कमजोर होकर बंद हुए हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget