एक्सप्लोरर

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों से राहत दे सकते हैं मोबाइल वॉलेट पर कैशबैक के ये ऑफर

मोबाइल वॉलेट्स कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आई हैं. मोबाइल वॉलेट्स पेटीएम, फ्रीचार्ज और मोबिकविक पेट्रोल खरीदने पर आकर्षक कैशबैक ऑफर की पेशकश कर रहे हैं

नई दिल्ली: देश भर में जहां पहले से महगाई आसमान छू रही है, वहीं पेट्रोल डीजल की बड़ी हुई कीमतों ने आम आदमी की जेब में आग लगा दी है. डीजल, पेट्रोल ने आज तक के महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अगर देश के चार महानगरों की बात करें तो आईओसी ऐप के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 80.87 रुपये, मुंबई में 88.26 रुपये, कोलकाता में 84.05 रुपये और चेन्नई में 82.74 रुपये लीटर है. इन सब के बीच मोबाइल वॉलेट्स कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आई हैं. मोबाइल वॉलेट्स पेटीएम, फ्रीचार्ज और मोबिकविक पेट्रोल खरीदने पर आकर्षक कैशबैक ऑफर की पेशकश कर रहे हैं. पेटीएम से पाए 7500 रुपये तक का कैशबैक पेटीएम अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर से लेकर आया है. पेट्रोल पंप पर पेटीएम से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को पेटीएम ने 7500 रुपये तक के कैशबैक का ऑफर दिया है. पेटीएम यह ऑफर 1 अगस्त 2018 से दे रहा है, जो 31 जनवरी 2019 तक चलेगा. इस ऑफर में पेट्रोल पंप पर पेटीएम करने पर आपको कैशबैक मिलेगा. इस ऑफर के लिए सभी ट्रांजैक्शन की वैल्यू कम से कम 50 रुपये होनी चाहिए. इस स्पेशल ऑफर का फायदा एक दिन में एक बार ही उठा सकते हैं. पेटीएम की वेबसाइट के मुताबिक जब पेट्रोल पंप पर पहली बार पेटीएम किया जाता है तो बिजली बिल के भुगतान पर 50 रुपये का कैशबैक मिलता है. दूसरी बार में पेट्रोल पेमेंट पर फिल्म की टिकट पर 100 का कैशबैक मिलता है. तीसरी बार में OYO रूम्स की बुकिंग पर 350 रुपये का कैशबैक मिलता है. मोबिक्विक अपने ग्राहकों को दे रहा है 25% का सुपरकैश मोबिक्विक के जरिए पेट्रोल पंप पर पेमेंट करने पर आपको महीने में एक बार 25 फीसदी 'सुपरकैश' मिल सकता है. वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक अधिकतम सुपरकैश 200 रुपये पर तय किया गया है. पर इसके लिए कम से कम 50 रुपये का पेट्रोल लेना जरूरी है. ये ऑफर 1 सितंबर 2018 से लेकर 31 दिसंबर 2018 तक के लिए है. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए, आपको पेट्रोल पंप पर क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और पमेंट करने के लिए राशि दर्ज करनी होगी. सुपरकैश के अलावा, कंपनी पेट्रोल खरीद पर 0.75 फीसदी कैशबैक भी दे रही है. एचपी पेट्रोल पंप पर फ्रीचार्ज के साथ पाए कैशबैक अगर आप एचपी पेट्रोल पंप पर फ्रीचार्ज के जरिए भुगतान करते हैं, तो फ्रीचार्ज 50 रुपये का कैशबैक देता है. इसके लिए न्यूनतम लेनदेन की राशि 499 रुपये है. ये ऑफर 1 से 30 सितंबर के बीच मान्य है. ग्राहक महीने में केवल एक बार ही इस कैशबैक का लाभ उठा सकता है. लेनदेन की तारीख से 72 घंटों के भीतर फ्रीचार्ज गिफ्ट इंस्ट्रूमेंट के रूप में 499 रुपये के लेनदेन पर ग्राहक को 50 रुपये का कैशबैक देगा, जिसे फ्रीचार्ज वेबसाइट या फ्रीचार्ज एप्लिकेशन पर रिडीम किया जा सकता है. क्रेडिट कार्ड के यूज से मिल रहा है 5% तक का कैशबैक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके, आप सभी पेट्रोल पंप अधिकतम 200 रुपये प्रति माह तक के पेट्रोल, डीजल खरीद पर 5 फीसदी कैशबैक कमा सकते हैं. हालांकि, फर्म की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक न्यूनतम लेनदेन कम से कम 750 रुपये होना चाहिए. अगर आप पेट्रोल पंप पर बचत करना चाहते हैं तो आईसीआईसीआई बैंक, एचपीसीएल कोरल अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड जैसे को-ब्रांडेंड क्रेडिट कार्ड भी एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget