एक्सप्लोरर

Market Outlook: ऐतिहासिक रैली के बाद थमने लगे कदम, अब ये आर्थिक आंकड़े चलाएंगे बाजार

Share Market This Week: पिछले सप्ताह के अंतिम सेशनों में बाजार की चाल कुछ सुस्त पड़ी, लेकिन उसके बाद भी सप्ताह मिला-जुलाकर बाजार के लिए अच्छा ही साबित हुआ...

घरेलू शेयर बाजार में एक महीने से चली आ रही रैली थमती नजर आ रही है. बीते सप्ताह के अंतिम कुछ सेशनों में बाजार की चाल पर लगाम लगी रही. हालांकि उसके बाद भी बीता सप्ताह बाजार के लिए शानदार साबित हुआ. उसके साथ ही साप्ताहिक आधार पर साल 2024 की सबसे लंबी लगातार रैली दर्ज की गई.

साल 2024 का सबसे बढ़िया सप्ताह

बीते सप्ताह की बात करें तो अंतिम दिन यानी शुक्रवार 5 जुलाई को बाजार लगभग स्थिर रहा. बीएसई सेंसेक्स 53.07 अंक (0.066 फीसदी) मामूली लुढ़ककर 79,996.60 अंक पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी 21.70 अंक (0.089 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 24,323.85 अंक पर बंद हुआ. उससे पहले बाजार ने नए रिकॉर्ड भी बनाए. सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स पहली बार 80 हजार अंक के पार निकला और 80,392.64 अंक के नए लाइफटाइम हाई तक पहुंचा, जबकि निफ्टी50 ने 24,401 अंक का नया उच्च स्तर बनाया.

लगातार पांच सप्ताह से बाजार में रैली

हालांकि पूरे सप्ताह के हिसाब से देखें तो बाजार फायदे में ही रहा. पूरे सप्ताह के हिसाब से सेंसेक्स में 963.87 अंक (1.22 फीसदी) की शानदार तेजी आई. इसी तरह निफ्टी50 इंडेक्स में पूरे सप्ताह के हिसाब से 313.25 अंक यानी 1.37 फीसदी की अच्छी तेजी आई. यह घरेलू बाजार के लिए फायदे वाला लगातार पांचवां सप्ताह साबित हुआ. बीते 5 सप्ताह के दौरान बाजार 10 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है, जो 2024 में अब तक की सबसे बड़ी लगातार रैली है.

इस सप्ताह असर डालेंगे ये आर्थिक आंकड़े

यह सप्ताह कई अहम आर्थिक आंकड़ों वाला रहेगा. सप्ताह के दौरान 12 जुलाई को औद्योगिक उत्पादन और खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी होंगे. ये वृहद आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल पर सीधा असर डाल सकते हैं. आंकड़ों के अलावा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनियों के प्रदर्शन से भी बाजार प्रभावित होगा. सप्ताह के दौरान पहली तिमाही के रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो रही है.

80 हजार के पार निकल सकता है सेंसेक्स

घरेलू स्तर पर सप्ताह के दौरान व्यस्तता कुछ कम रहने वाली है. नए सप्ताह के दौरान बाजार में एक कंपनी का आईपीओ लॉन्च हो रहा है, जबकि 5 नए शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है. लगातार बिकवाली करते आ रहे एफपीआई के रुख में जून के महीने से बदलाव आया है. वे जुलाई महीने में भी लिवाली कर रहे हैं, जो घरेलू बाजार के लिए अच्छा संकेत है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के इस सहकारी बैंक पर आरबीआई का एक्शन, रद्द हुआ लाइसेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान से भारत के रास्ते चल पड़ा LNG से ठसाठस भरा कार्गो, देश में गैस संकट के बीच GAIL ने किया बड़ा सौदा
ओमान से भारत के रास्ते चल पड़ा LNG से ठसाठस भरा कार्गो, देश में गैस संकट के बीच GAIL ने किया बड़ा सौदा
Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget