एक्सप्लोरर

Share Market Opening 4 July: बैंकिंग-टेक शेयरों में तेजी, नए रिकॉर्ड स्तर पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market Open Today: एक दिन पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने नया इतिहास बना दिया था. बीएसई सेंसेक्स सूचकांक जीवन में पहली बार 80 हजार अंक के पार निकलने में कामयाब हुआ था...

Share Market Opening 4 July: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कारोबार की अच्छी शुरुआत की. एक दिन पहले नया रिकॉर्ड बनाने के बाद आज सुबह भी सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा के फायदे में नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर खुला.

सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 225 अंक की बढ़त लेकर 80,210 अंक के पार निकला हुआ था, जबकि निफ्टी लगभग 65 अंक के फायदे में 24,350 अंक के पास कारोबार कर रहा था.

आज बाजार के मजबूत रहने के संकेत

बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन सेशन में 335 अंक मजबूत होकर 80,320 अंक के पार रहा, जबकि निफ्टी लगभग 85 अंक की बढ़त लेकर 24,370 अंक के पास था. बाजार खुलने से पहले गिफ्ट सिटी में निफ्टी का फ्यूचर लगभग 95 अंकों की बढ़त के साथ 24,460 अंक के पास था. गिफ्ट निफ्टी की तेजी से बाजार की अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे थे.

बुधवार को बाजार में बना नया इतिहास

एक दिन पहले घरेलू बाजार ने नया इतिहास बना दिया था. बीएसई सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 80 हजार अंक को पार करने में कामयाब हुआ था. सेंसेक्स ने बुधवार के कारोबार में 80,074.30 अंक का नया उच्च स्तर बनाया. हालांकि कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 80 हजार अंक के नीचे आ गया और 545.34 अंक (0.69 फीसदी) की बढ़त लेकर 79,986.80 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी ने भी 24,309.15 अंक का नया उच्च स्तर छूने के बाद 162.65 अंक (0.67 फीसदी) के फायदे के साथ 24,286.50 अंक पर कारोबार समाप्त किया. उससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार में हल्की गिरावट आई थी.

वैश्विक बाजारों से बना हुआ है सपोर्ट

वैश्विक बाजार में तेजी बरकरार है, जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल रहा है. अमेरिका में आर्थिक स्थितियां बेहतर होने से फेडरल रिजर्व के द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद मजबूत हुई है, जिससे बाजार का माहौल सुधरा है. बुधवार को वॉल स्ट्रीट पर डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.06 फीसदी, एसएंडपी 500 में 0.51 फीसदी और नास्डैक में 0.88 फीसदी की तेजी आई. आज एशियाई बाजार भी मजबूत दिख रहे हैं. शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.55 फीसदी के फायदे में है, जबकि टॉपिक्स 0.56 फीसदी ऊपर है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.98 फीसदी और कोस्डैक 0.75 फीसदी के फायदे में है. हांगकांग का हैंगसेंग भी अच्छी शुरुआत के संकेत दे रहा है.

शुरुआती कारोबार में बैंकिंग-टेक स्टॉक मजबूत

आज शुरुआती कारोबार में बैंकिंग-फाइनेंस और टेक शेयरों में तेजी दिख रही है. सेंसेक्स पर आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी के फायदे में था. बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक आदि तेजी में थे. टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा जैसे शेयरों ने भी अच्छी शुरुआत की. दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा नुकसान में था. हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, आईटीसी जैसे एफएमसीजी शेयर दबाव में थे.

ये भी पढ़ें: महामारी के बावजूद भारत में कम हुई गरीबी, पिछले 12 साल में इतने सुधर गए हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget