एक्सप्लोरर

SEBI: अडानी समूह पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को जानकारी देगा सेबी, किन मामलों पर होगी बात- जानें

SEBI Updates On Adani Group: अडानी ग्रुप की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं और अब समूह के ऊपर सेबी की जांच की भी तलवार लटक रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को भी जानकारी दी जाएगी.

SEBI: भारत का बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) भी अडानी समूह से जुड़ी हर हलचल पर सतर्क है. खबर आई है कि सेबी अडानी समूह के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के वापस लेने से जुड़े मामले के अपडेट्स को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के सामने रखेगा. खबर की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से ये जानकारी आई है.

इसी हफ्ते होगी वित्त मंत्री को दी जाएगी जानकारी

रॉयटर्स के मुताबिक सेबी के अधिकारियों की मुलाकात वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से इस हफ्ते 15 फरवरी यानी बुधवार को होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी आई है और उन्होंने ये सूचना अपना नाम ना बताने की शर्त पर दी है क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं है. सूत्रों ने ये भी बताया कि सेबी का बोर्ड वित्त मंत्री को इस बात से अवगत कराएगा कि अडानी समूह के शेयरों में हालिया हलचल के बाद बाजार नियामक ने क्या तरीके अपनाए जिससे मामले पर नजर रखी जा सके.

अडानी समूह ने 100 अरब डॉलर से ज्यादा गंवाए

भारतीय कारोबारी समूह अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों ने 24 फरवरी से अब तक 100 अरब डॉलर से ज्यादा गंवा दिए हैं. ये अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद हुआ है. शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग समूह की रिपोर्ट जनवरी के आखिर में आने के बाद अडानी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ वापस लिया गया क्योंकि इसका फ्लोर प्राइस शेयर बाजार में कंपनी के एक्चुएल शेयर प्राइस से भी काफी नीचे चला गया था. 

सेबी इन मामलों की कर सकता है जांच

सूत्रों ने ये भी कहा कि अडानी समूह की संस्थाओं में बाहर से आने वाले फंड को लेकर भी जांच चलाई जा सकती है. हालांकि रॉयटर्स के लिखे गए ईमेल का सेबी ने कोई जवाब नहीं दिया है. रॉयटर्स ने ही सबसे पहले इस बात की जानकारी दी थी कि मार्केट रेगुलेटर सेबी अडानी ग्रुप के शेयर बाजार की दिशा की बड़े पैमाने पर जांच कर रहा है. इसमें समूह के ट्रेड पैटर्न से लेकर रोकी गई शेयर सेल की जानकारी तो होगी ही, बाहर से आने वाले फंड की भी जांच की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

Adani Group: अडानी समूह ने मौजूदा संकट से निपटने के लिए बनाया बड़ा प्लान, जानें क्या करने वाला है ग्रुप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget