एक्सप्लोरर

SCSS vs Senior Citizen FD: बुजुर्गों के लिए SCSS या बैंक एफडी में से कौन सी स्कीम है बेहतर, जानें कहां मिल रहा ज्यादा फायदा

SCSS vs Senior Citizen FDs Scheme: अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और SCSS या बैंक एफडी में से किसी एक में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको दोनों पर मिलने वाले ब्याज के बारे में बता रहे हैं.

SCSS vs Senior Citizen FD Scheme: देश में वरिष्ठ नागरिकों की एक बड़ी आबादी रहती है, जो रिस्क फ्री निवेश करना पसंद करती है. आमतौर पर ज्यादातर बैंक 60 वर्ष से अधिक के ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को से अधिक ब्याज ऑफर करते हैं. इसके अलावा पोस्ट ऑफिस भी सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के जरिए ग्राहकों को डिपॉजिट पर तगड़ा रिटर्न ऑफर कर रहा है. ऐसे में अगर आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और टॉप बैंकों में से किसी एक में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको दोनों पर मिलने वाले ब्याज दर के बारे में बता रहे हैं.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर मिल रहा इतना ब्याज

पोस्ट ऑफिस की बचत योजना सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत जमा राशि पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.20 फीसदी की दर से ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम के तहत आप 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम की ब्याज दर को सरकार हर तिमाही के आधार पर तय करती है और खाते में क्रेडिट करती है. इस स्कीम के तहत आप पैसों को कुल 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. इसमें निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलती है.

एसबीआई एफडी स्कीम

भारतीय स्टेट बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं बैंक अधिकतम ब्याज अमृत कलश स्कीम (400 दिन की एफडी स्कीम) के तहत 7.60 फीसदी सीनियर सिटीजन को ऑफर कर रहा है.

बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी स्कीम

बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यानी बैंक ऑफ बड़ौदा सीनियर सिटीजन को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं 2 से 3 साल तक की एफडी स्कीम पर बैंक अधिकतम 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

HDFC बैंक की एफडी स्कीम

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक सीनियर सिटीजन को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी के लिए 3.50 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. अधिकतम ब्याज यानी 7.75 फीसदी ब्याज का लाभ 5 से 10 साल तक की एफडी स्कीम पर ही मिल रहा है.

आईसीआईसीआई बैंक एफडी स्कीम

ICICI बैंक सामान्य ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ दे रहा है. सामान्य ग्राहकों को 3.50 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी ब्याज दर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी स्कीम पर मिल रहा है. वहीं अधिकतम ब्याज दर का लाभ 15 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी स्कीम पर मिल रहा है.

ये भी पढ़ें

Onion Price Hike: प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर एक्शन में मोदी सरकार, अब कर लिया ये इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget