एक्सप्लोरर

Onion Price Hike: प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर एक्शन में मोदी सरकार, अब कर लिया ये इंतजाम

Onion Price Hike: प्याज की बढ़ती कीमत को कंट्रोल करने के लिए मोदी सरकार ने तैयारी कर ली है. इससे कीमत पर काबू करने में मदद मिलेगी.

Onion Price Hike: त्योहारों के सीजन में प्याज की बढ़ती कीमत (Onion Price Hike) आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है. दिवाली से ठीक पहले प्याज के दाम 57 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं. पीटीआई की खबर के मुताबिक, खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 47 रुपये (Onion Retail Price) प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. ऐसे में इसकी कीमतों को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने भी कमर कस ली है.

'बफर स्टॉक' बेचेगी सरकार

प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ग्राहकों को 25 रुपये किलो की दर से प्याज के बफर स्टॉक की बिक्री को बढ़ाने का आदेश दिया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले साल खुदरा बाजार में इस वक्त प्याज की कीमत 30 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रहा है. वहीं इस समय रिटेल बाजार में प्याज की कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है.

मार्केट में 'बफर स्टॉक' की हो रही बिक्री

कंज्यूमर अफेयर्स सचिव रोहित कुमार सिंह ने पीटीआई ने बात करते हुए कहा कि बाजार में प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए अगस्त 2023 से ही प्याज के बफर स्टॉक को बाजार में रिलीज किया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि मार्केट में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और कीमत कंट्रोल में रहे. अगस्त 2023 से अब तक केंद्र सरकार ने कुल 1.70 लाख टन प्याज के बफर स्टॉक को 22 राज्यों में बेचा गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि केंद्र सरकार प्याज के बफर स्टॉक (Onion Buffer Stock) को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) के द्वारा बेटा जा रहा है.

क्यों महंगा हुआ प्याज?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्याज की कीमत बढ़ने के पीछे कई कारण हैं. इसके खरीफ फसल की बुआई में देरी एक मुख्य कारण है. फसल की बुआई में देरी से फसल की पैदावार में देरी हुई है. जिसका असर थोक और खुदरा प्याज की कीमत पर दिख रहा है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के डाटा के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र सरकार NAFED और NCCF में कुल 5 लाख टन प्याज के बफर स्टॉक की बिक्री बाजार में करने वाली है. इसके अलावा सरकार अतिरिक्त 2 लाख टन प्याज की बिक्री की योजना बना रही है.

ये भी पढ़ें-

Jeevan Pramaan Patra: आपके घर आकर बैंक सबमिट करेगा लाइफ सर्टिफिकेट, कहीं जाने की नहीं होगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे
10 मिनट वाली Blinkit ने Instamart को धोया, फूड डिलीवरी में Zomato बहुत आगे
यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
यूपी में शराब की दुकानें बंद, सरकार ने दो दिन के लिए किया ऐलान, लेकिन क्यों?
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
छोटे दुकानदारों के लिए बड़ी राहत, 1 नवंबर से आसान होगा GST रजिस्ट्रेशन
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget